जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यू.पी.सिडको, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के दिए निर्देश
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: अधिशासी अभियंता यू.पी.पी.सी.एल. व पी.एम.जी.एस.वाई. को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता यू.पी.सिडको, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं अधिशासी अभियंता यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता यू.पी.पी.सी.एल. एवं अधिशासी अभियंता पी.एम.जी.एस.वाई. को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि माह अगस्त,2025 तक सभी राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाय|