Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मा प्रदेश का सबसे हेल्थी बच्चा

महिला ने सिजेरियन से बच्चे को जन्म दिया देखिए खबर 

0 175

मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मा प्रदेश का सबसे हेल्थी बच्चा

 

महिला ने सिजेरियन से बच्चे को जन्म दिया देखिए खबर

 

इंदौर में महिला ने सिजेरियन के बाद एक बच्चे को जन्म दिया है इस बच्चे का वजन हैरान कर देने वाला है और इसे मध्यप्रदेश का सबसे भारी बच्चा बताया जा रहा है। डॉ. भी बच्चे का वजन देख हैरान रह गए । बतादे इससे पहले मध्यप्रदेश के मंडला में 5.10 किलो वजन का बच्चा पैदा हुआ था जो कि प्रदेश का सबसे हेल्थी बच्चा था लेकिन इस बच्चे का वजन उससे भी ज्यादा है।

प्रदेश का सबसे वजनी बच्चा

इंदौर के पीसी सेठी अस्पताल में 24 साल की रीता नाम की महिला ने सिजेरियन से बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे का वजन 5 किलो 430 है। बच्चे का वजन देख डॉक्टर भी हैरान रह गए और अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यह अब तक मध्य प्रदेश में जन्मा सबसे वजनी नवजात बच्चा है। सामान्यत: नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलो तक होता है लेकिन इस बच्चे का वजन उनसे काफी ज्यादा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!