Breaking News in Primes

जिला अस्पताल में किशोरों से लेकर बच्चे, वृद्ध तक पीड़ित, फैल रहा वायरल संक्रमण सीजनल सर्दी खांसी कर रहा हलाकान

0 13

जिला अस्पताल में किशोरों से लेकर बच्चे, वृद्ध तक पीड़ित, फैल रहा वायरल संक्रमण सीजनल सर्दी खांसी कर रहा हलाकान
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*
रायसेन।बारिश के मौसम कई तरह के वायरस हवा में फैल रहे हैं।वायरल फीवर के वायरस के अटैक से हर तीसरा व्यक्ति सर्दी खासी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ इलाज करवाने लग रही है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बढ़े मरीज…..
सीजनल सर्दी खांसी गले में इंफेक्शन वायरल फीवर किशोर और वयस्क और बच्चे बुजुर्गों पर अधिक असर कर रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 700 से 800 मरीज इलाज कराने आते हैं। इन दिनों 20 फीसदी मरीज वायरल संक्रमण के आ रहे हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों क्लीनिकों में भी भीड़ बढ़ रही है। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीज इलाज के लिए परेशान हालत में उपचार कराने आ रहे हैं। बारिश के दिनों में नलों से दूषित जलापूर्ति होने से भी स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी सामने आने लगी है। इन दिनों मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। सीजनल वायरल प्राय: 5 से 15 दिनों तक हलाकान करता है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, आरएमओ डॉ आलोक राय ने बताया कि बारिश के दिनों में स्वास्थ्य को लेकर देखभाल जरूरी है। सीजनल वायरल में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, सर्दी बनी रहती है। यह लक्षण दिखने पर चिकित्सकों की सलाह लेना आवश्यक है।
बारिश से ठंडक लौटी….,
बारिश के साथ ही एक ओर जहां वातावरण में ठंडक लौट आई है वहीं दूसरी ओर विविध तरह के वायरस भी सक्रिय हो गये हैं। इन दिनों शहर में ‘सीजनल वायरल बुखार तेजी से फैलता जा रहा है। परिवार में किसी एक सदस्य को होने के बाद अन्य सदस्य भी पीड़ित हो रहे हैं। बारिश की तीव्रता बढ़ने के साथ ही संक्रमण भी फैलेगा।
बारिश की शुरुआत के साथ ही मौसम भी सुहाना होने लगा है ।लेकिन यही मौसम विविध तरह के वायरस और बैक्टीरिया के लिए भी पोषक बनता जा रहा है। यही वजह है कि इन दिनों शहर में लोगों को वायरल फीवर जकड़ने लगा है। सर्दी, खांसी और तेज जुकाम के साथ ही शरीर में दर्द होने के कारण कमजोरी आ रही है। मुंह में कड़वाहट होने से खाने की भी इच्छा नहीं होती। परिवार में किसी एक सदस्य के पीड़ित होने के बाद अन्य सदस्यों में भी संक्त्रस्मण फैल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो अगले दो सप्ताह के भीतर संख्या में इजाफा हो रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!