थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।* *तीन अंतर जिला आरोपी गिरफ्तार,1.50 लाख रुपए का मशरुका बरामद*।
*थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*
*तीन अंतर जिला आरोपी गिरफ्तार,1.50 लाख रुपए का मशरुका बरामद*।
सीधी/मझौली
थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अंतरजिला चोरी एवं झपटमारी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधी जिले के दो प्रकरणों में कुल 1.50 लाख रुपए कीमत का मशरुका जप्त कर कार्यवाही की गई।उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग कुसमी के मार्गदर्शन में की गई।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 7 सितंबर 2026 बृजभान रावत निवासी ग्राम खड्डी चौकी खड्डी, थाना रामपुर नैकिन के साथ परसिली गांव में जबरन उद्यापन कर मोबाइल, नगदी एवं जेवरात ले जाने की घटना पर थाना मझौली में अपराध क्रमांक 642/2026, धारा 308(2), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मझौली एवं चौकी पिपराव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना तंत्र के आधार पर अंतरजिला आरोपियों की पता साजसी की गई।दशरथ सिंह बैस, पिता हीरालाल बैस, उम्र 23 वर्ष, अमृतलाल उर्फ चुटिया कोल पिता जगदीश कोल उम्र 25 वर्ष,सचिन कुमार सोनी, पिता संतोष कुमार सोनी, उम्र 22 वर्ष तीनों निवासी ग्राम अरगट, थाना रामनगर, जिला मैहर (म.प्र.)* को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा थाना मझौली के अपराध क्रमांक
431/2026, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत ग्राम करवाही में दिनांक 29 जून 2026 को महिला से
झपटमारी कर मोबाइल एवं नगदी ले जाने की घटना का भी खुलासा किया गया।
दशरथ सिंह बैस के विरुद्ध पूर्व में जिला मैहर में 06 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। वर्तमान प्रकरणों सहित उसके विरुद्ध कुल 09 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।तीनों आरोपियों को 12 सितंबर 2026 को
गिरफ्तार कर थाना मझौली के दोनों प्रकरणों में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*1.50 लाख का मशरुका बरामद*
थाना मझौली के दोनों प्रकरणों में आरोपियों के कब्जे से ले जाया गया कुल लगभग 1.50 लाख कीमत का मशरुका नगदी एवं अन्य सामान तथा घटनाओं में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई है।
*मैहर जिले की लूट का भी खुलासा*
पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना रामनगर, जिला मैहर के अपराध क्रमांक 423/2026 में महिला के साथ लूट की घटना कारित करना भी बताया गया है।मैहर जिले से संबंधित उक्त घटना के संबंध में थाना रामनगर पुलिस को सूचित किया गया है
*इनकी रही कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका*
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा, चौकी प्रभारी पिपराव उनि शेषमणि मिश्रा, सउनि संतोष साकेत, प्रआर. 136 राजीव यादव, प्रआर. 159 राजू जायसवाल, आर. 205 जितेन्द्र सिंह बघेल, आर. 407 अक्षय तिवारी, आर. सचिन साहू, आर. सचिन प्रजापति, आर. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय एवं आर. कृष्ण मुरारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।