Breaking News in Primes

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रोहिणी रमण ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

0 63

उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रोहिणी रमण ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार।

सीधी/धौहनी/मझौली

कई महीनो के इंतजार के बाद भाजपा मंडल मड़वास की कार्यकारिणी गठित की गई है जिसमें भाजपा पार्टी के कर्मष्ठ कार्यकर्ता जो की कई वर्षों तक भाजपा युवा मोर्चा मड़वास मंडल के अध्यक्ष पद के जिम्मेदारी निर्वहन करते हुए भाजपा मंडल के पूर्व कार्यकारिणी में भी उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं वर्तमान में विधायक प्रतिनिधि धौहनी की भूमिका निभा रहे चंदौहीडोल ग्राम पंचायत के अमोहराडोल निवासी रोहिणी रमण मिश्रा को पुनः अभी हाल ही में गठित की गई भाजपा मंडल मड़वास की कार्यकारिणी में बतौर उपाध्यक्ष शामिल किया गया है। जिसके लिए श्री मिश्रा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम मंडल अध्यक्ष के के मिश्रा के साथ शीर्ष नेतृत्व का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति कर्तव्य दायित्व निर्वहन का हर संभव भरोसा दिलाया है।
बताते चलें कि रोहिणी रमण मिश्रा कई वर्षों से पार्टी के प्रति लगनशीलता , कर्तव्य निष्ठा के साथ काम कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करते आ रहे हैं इनकी गरीब व निम्न वर्गों के लोगों के साथ अच्छा तालमेल है विगत कई वर्षों से 70 से 80 प्रतिशत अदर काष्ट एससी, एसटी, ओबीसी वाली ग्राम पंचायत चदौहीडोल का नेतृत्व कर रहे हैं जहां पूर्व पंचवर्षीय योजना में उप सरपंच की भूमिका निभाते हुए लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ क्षेत्र के विकास में काफी योगदान दिए जिसका परिणाम रहा की 2023 के हुए चुनाव में धर्मपत्नी को भारी मतों से सरपंच पद पर विजय दिलाने में कामयाबी हासिल किए है। जो लगातार ग्राम पंचायत के लोगों के साथ क्षेत्र के लोगों की भी मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते यही कारण है कि लोगों के बीच श्री मिश्रा अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। शायद उनकी इसी लोकप्रियता एवं पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा पूर्वक लग्नशीलता से काम करने के कारण इन्हें कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!