Breaking News in Primes

राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा लगाया महिला चौपाल,की समीक्षा बैठक

0 13

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

जनसुनावाई के दौरान विभिन्न प्रकार की कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई,5 का मौके पर निस्तारण

कौशांबी: राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा द्वारा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृश्टिगत मां शीतला अतिथि गृह सयारा, में महिला जनसुनवाई एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा महिलाओं के साथ चौपाल किया गया। महिला जनसुनावाई के दौरान विभिन्न प्रकार की कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 05 का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष का त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों/विभागों को निर्देशित किया गया।सदस्या राज्य महिला आयोग के निर्देश के क्रम में विभिन्न विभागों खाद्य एवं रसद विभाग दिव्यांग कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग (अंग्रेजी एवं होम्योपैथिक), श्रम विभाग, स्वयं सहायता समूह, कृषि विभाग महिला कल्याण विभाग आदि के द्वारा जन कल्याणकारी योजना विषयक स्टाल लगाया गया। सदस्या द्वारा स्टाल का निरीक्षण किया गया। महिला जागरूकता चौपाल में अधिक संख्या में आशा, आंगनबाड़ी एवं अन्य महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सदस्य एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मंतशा द्वारा जागरूकता चौपाल में, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।सदस्य, जिला विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया तथा उपस्थित महिलाओं को पौधे प्रदान कर उनसे होने वाले लाभ, महत्व एवं रखरखाव की जानकारी दी गयी। सदस्य द्वारा जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर सम्बन्धित योजनाओं का लाभ प्रदान किये जाने तथा कार्यालयों में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 की धारा 4 के अन्तर्गत समस्त कार्यालयों में आन्तरिक परिवार समिति का गठन कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जनसुनवाई के दौरान, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी विद्युत, प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सी0डी0पी0ओ0 कड़ा, खण्ड शिक्षा अधिकारी कड़ा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी सहित विभागों के अधिकारी तथा अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!