Breaking News in Primes

जिला मुख्यालय पर करीब 1500 लोगों ने एकसाथ किया योग  

0 15

जिला मुख्यालय पर करीब 1500 लोगों ने एकसाथ किया योग

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम — राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने किया संबोधित, पालन किया योग प्रोटोकॉल।

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

 

खरगोन। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया गया। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय पर बिस्टान रोड स्थित कृषि उपज मंडी पर सामुहिक योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 1500 लोगों ने एकसाथ योग किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसाद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी व विशेष अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा आदि उपस्थित थे।

नगर पालिका सीएमओ कमला कौल व जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार कानुडे ने बताया कि विश्व योग दिवस पर जिलेभर में सामुहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों, गणमान्यजनों, शासकीय अधिकारी कर्मचारियों आदि ने भागीदारी की। शासन स्तर से जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संबोधन व योगासनों का लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 1500 लोगों ने सहभागिता की। मार्गदर्शन के लिए योग टीम भी बनाई गई। जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसाद डा सुमेरसिंह सोलंकी व विशेष अतिथि खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार रहे। उन्होने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संबोधित भी किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक निमाड रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा व पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने भी बच्चों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चायत सामुहिक रूप से योगासन व प्राणायाम किए गए। योग कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रशासन की ओर से स्वल्पाहार भी वितरित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बाबुलाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राहम्णे, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी डावर, एसडीएम बीएस कनेश, जिला आयुष अधिकारी डॉ वासुदेव असलकर, सबरजिस्टार रामगोपाल अस्के, राजस्व अधिकारी महेश वर्मा, समाजसेवी रणजीत डंडीर, परसराम चौहान, विजय मोरे, सीएमएचओ डॉ अमरसिंह चौहान, प्राचार्य मुकेश खेडे, प्राचार्य दीपक कानूनगो, प्राचार्य पीएन शर्मा, योजना अधिकारी छतरसिंह मंडलोई, जनजातीय कार्यविभाग जिला क्रीडा प्रभारी अश्विन गुप्ता, कोच योगेश वाघ, शिक्षा विभाग विधि विभाग के आफताब खान, एपीसी अलकेश राठौड, माशि सचिन मोरे, खेल एवं युवक कल्याण समन्वयक जितेन्द्र हिरवे, रितेष जोशी, भूरेसिंह डावर, राकेश गुप्ता, जितेन्द्र भास्कले आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रिडा निरीक्षक हबीबबेग मिर्जा ने किया आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुडे ने माना।

 

बॉक्स में

योग टीम ने किया मार्गदर्शन

जिला योग प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सामुहिक योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक जगदीश कर्मा, प्रदीप बडोले, पुरूषोत्तम चौहान, धमेन्द्र गुप्ता, प्रेमचंद पाटीदार, राजेश वर्मा, लछीराम इंगले, गिरधारी बिरले, राजेश जोशी,कृष्णकान्त नामदेव पंकज नामदेव, सुषमा बर्वे, राजश्री सोनी, प्रितिबाला गुप्ता, पद्मसिंह आदि ने योग मार्गदर्शन किया। इसके लिए प्रमुख मंच के अलावा सबके बीच में भी छोटे मंच लगाए गए थे। जिससे योगाचार्यों ने मार्गदर्शन किया। यह योग प्रशिक्षक विभिन्न संस्थानों में लंबे समय से नियमित योग का प्रशिक्षण भी दे रहे थे।

 

बॉक्स में

”योग जीवन की आधारशिला है।” — राज्यसभा सांसद डॉ. सोलंकी

राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी ने विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग मानव के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। सभी सदगुणों को जोडने का कार्य योग के माध्यम से ही किया जाता है। योग को करने के लिए हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है। योग शरीर मन, बुद्धि व आत्मा को सकारात्मकता प्रदान करता है।

 

बाक्स में

”पहला सुख निरोगी काया।”— विधायक बालकृष्ण पाटीदार

विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। अर्थात अच्छा स्वस्थ्य स्वास्थ्य ईश्वरीय वरदान के समान है। दुनिया के सभी लोगों ने योग के रूप में हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का लोहा भी माना है। योग हमारे देश के ऋषि मुनियों की अनुपम सौगात है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ्य रहने का सशक्त माध्यम है।

 

उपरोक्त खबर को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र अथवा चैनल में प्रसारित करने की कृपा करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!