Breaking News in Primes

67 अभ्यर्थियों का जिला बैतूल में पदस्थापना

66 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का विधिवत परीक्षण कराकर जिला मेडिकल बोर्ड, बैतूल से चिकित्सकीय परीक्षण संपन्न कराया गया।

0 91

67 अभ्यर्थियों का जिला बैतूल में पदस्थापना

 

66 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का विधिवत परीक्षण कराकर जिला मेडिकल बोर्ड, बैतूल से चिकित्सकीय परीक्षण संपन्न कराया गया।

 

Betul news::मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक जीडी एवं रेडियो चयन परीक्षा वर्ष 2023 के अंतर्गत चयनित कुल 67 अभ्यर्थियों का जिला बैतूल में पदस्थापना हेतु आवंटन प्राप्त हुआ है। इनमें से एक महिला अभ्यर्थी द्वारा अन्य विभाग में चयनित होकर वर्तमान में प्रशिक्षणरत होने के कारण पुलिस विभाग में नियुक्ति स्वीकार करने से इनकार किया गया है।

 

शेष 66 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का विधिवत परीक्षण कराकर जिला मेडिकल बोर्ड, बैतूल से चिकित्सकीय परीक्षण संपन्न कराया गया। तत्पश्चात अब तक 59 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 54 नव आरक्षकों द्वारा जिला बैतूल में आमद दी जा चुकी है।

 

अन्य 05 अभ्यर्थी वर्तमान में विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं, जो नियमानुसार त्यागपत्र उपरांत पुलिस विभाग में आमद देंगे।

 

इस समय 07 अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन प्रतिवेदन लंबित हैं, जिनके प्राप्त होते ही नियमानुसार नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

 

*प्रशिक्षण हेतु नव आरक्षकों का संस्थानवार विवरण निम्नानुसार है:*

 

22 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण शाला, तिगरा (ग्वालियर)*

 

22 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, इंदौर*

 

02 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण शाला, भौरी (भोपाल)*

 

03 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण शाला, उज्जैन*

 

01 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण शाला, सागर*

 

01 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण शाला, उमरिया*

 

01 नव आरक्षक – *पुलिस प्रशिक्षण शाला , पंचमढ़ी*

 

*पुलिस अधीक्षक बैतूल का संदेश*

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया द्वारा प्रशिक्षण हेतु रवाना हो रहे नव आरक्षकों को सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के मूलमंत्र के साथ शुभकामनाएं दी गई हैं। बैतूल पुलिस को पूर्ण विश्वास है कि ये नव आरक्षक विभाग की छवि को सशक्त करेंगे।

 

जिला पुलिस बैतूल समस्त नव आरक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

 

जारीकर्ता:

PRO Police बैतूल (म.प्र.)

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!