Breaking News in Primes

देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा- गणेश केसरवानी

0 8

News By- नितिन केसरवानी

यह प्रदर्शनी केवल बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाले विकसित भारत के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता और संकल्प का जीवंत प्रतीक है…. धर्मराज मौर्य

कौशांबी…केंद्र सरकार के सकुशल 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय में आयोजित प्रोफेशनल मीट प्रबुद्ध समागम को बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज से महापौर गणेश केसरवानी ने संबोधित किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी एवं जिला प्रोफेशनल मीट(प्रबुद्ध समागम)को बतौर मुख्यातिथ प्रयागराज से महापौर गणेश केसरवानी,विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, निवर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।
मुख्यातिथि प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी ने संबोधित करते हुए बताया कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है इन 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास के साथ साथ संवेदनशील,जवाबदेह और पारदर्शी शासन का नया मानक स्थापित किया है यह कालखंड सेवा सुशासन और गरीब कल्याण की नीति को जन जन तक पहुंचाने वाली एक सशक्त सा सर्वस्पर्शी यात्रा का साक्षी रहा है इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी केवल बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि आने वाले विकसित भारत के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता और संकल्प का जीवंत प्रतीक है व सरकार की तमाम उपलब्धियों को विस्तार से बताया जैसे आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,डिजिटल इंडिया,स्वच्छ भारत अभियान,मेक इन इंडिया,स्टार्टअप इंडिया,तमाम सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया इस मौके पर अभियान संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,अभियान सहसंयोजक व जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,नितिन पासी,एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता,लाल बहादुर,जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,संजय जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,चक्रेश मिश्रा,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा व जिला पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!