Breaking News in Primes

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर का विमान कैसे हुआ क्रैश, कितने लोग थे सवार, जाने हर अपडेट

0 217

अहमदाबाद:

अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा (Ahmedabad Plane Crash) हुआ है. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में क्रैश कर गया है. बताया जार हा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे. यह विमान लंदन के लिए टेक ऑफ के के तुरंत बाद क्रैश हो गया, तथा दुर्घटना के समय विमान में क्रू समेत 242 लोग सवार थे, जिनमें लगभग 232 यात्री थे. एअर इंडिया का ये विमान ‘बोइंग की 787-8 ड्रीमलाइनर’ विमान है, जो लगभग 11 साल पुराना बताया जा रहा है.

NDRF और BSF रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुटे

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीम को मौके पर भेज दिया गया है. ये विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और यहां से इसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन टेक ऑफ के कुछ समय बाद ही यह क्रैश हो गया. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विमान हादसा मेघानी नगर में हुआ है. गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री से बात कर हालात का जायजा लिया है.

एयर इंडिया ने क्‍या कहा?

एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल है. इस समय, हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे.

कब हुआ हादसा?

विमान दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से उड़ान भरके अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचा था. यह कनेक्टिंग प्‍लाइट थी, जिसे अहमदाबाद पर कुछ यात्रियों को उतारना था और कुछ नए यात्रियों को विमान में सवार होना था. अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान ने दोपहर 1.17 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी. लेकिन मेघानीनगर इलाके के पास धारपुर में यह विमान क्रैश हो गया है. वहां भारी धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तैनात किया गया. विमान दुर्घटनाग्रस्‍त कैसे हुआ, अभी इसके कारण की पुष्टि नहीं की है. दुर्घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और हालात के बारे जानकारी ली. इस बीच नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू भी अहमदाबाद में दुर्घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं.

सड़कें बंद… अस्पताल में करीब 1200 बेड का इंतजाम

विमान हादसे के बाद सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और बचाव व राहत अभियान जारी है. इसके अलावा, अस्पताल में करीब 1200 बेड का इंतजाम किया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान हादसे पर पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं. हम हाई अलर्ट पर हैं. मैं खुद स्थिति पर नजर रख रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है और घटनास्थल पर चिकित्सा व राहत सहायता जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!