Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने अकांक्षी विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम-सादिकपुर सेमरहा का किया आकास्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 7

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने ग्राम-सादिकपुर सेमरहा के प्राथमिक विद्यालय, ऑगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, आरआरसी सेन्टर एवं सामुदायिक शौचालय, बी0एच0एन0डी0 स़़़त्र,अंत्येष्टि स्थल,पाइप लाइन से पेयजल योजना का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज अकांक्षी विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम-सादिकपुर सेमरहा के प्राथमिक विद्यालय, ऑगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, आरआरसी सेन्टर एवं सामुदायिक शौचालय, बी0एच0एन0डी0 स़़़त्र,अंत्येष्टि स्थल,पाइप लाइन से पेयजल योजना का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने टी0वी0 मरीज श्री धनपत से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली गयी जिस पर मरीज द्वारा बताया गया 29.04.2025 को जॉच करायी गयी जिसमें टी0वी0 मरीज स्वस्थ्य पाया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नलकूप, उच्च जलाशय, बाउड्रीवाल, सोलर पैनल का निरीक्षण किया जिस पर अधिष्ठापन पूर्ण पाया गया एवं ग्रामीणों से जानकारी ली जिस पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गॉव में पानी की सप्लाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आरआरसी सेन्टर, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण अधूरा पाये जाने पर उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ सामुदायिक शौचालय की रगाई पोताई कराये जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बी0एच0एन0डी0 सत्र में ऑगनबाड़ी केन्द्र में ड्यू लिस्ट के अनुसार 6 महिलाओं की जॉच व 14 बच्चों का टीकारण होना था जिस पर 5 महिलाओं ने सी0एच0सी0 पर जॉच करायी, 8 बच्चों का टीकाकरण किया गया शेष बचे महिलाओं एवं बच्चों का जॉच एवं टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि ए0एन0एम0 आशा ऑगनबाडी की ड्यू लिस्ट सेम नहीं है जिस पर उन्होंने कहा कि तीनों ड्यू लिस्ट एक होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में महिला एवं दिव्यांग शौचालय को देखा, वे सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान देखा कि गॉव में पंचायत भवन, विद्यालय के भवन में चल रहा था जिस पर प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि पंचायत भवन का प्रस्ताव जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी ने गॉव के महिला समूह से बात की गयी जिस पर महिला समूह द्वारा बताया गया कि फूल की खेती, किराना की दुकान, बकरी पालन, भैस पालन आदि का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने गॉव में पाइप पेयजल योजना में पाइप डालने के दौरान खोदी गयी सड़कों को देखा जिस पर प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि खोदी गयी सड़को की मरम्मत ठीक करा दी गयी है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु, डी0सी0मनरेगा श्री मनोज वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह, ग्राम पंचायत के नोडल अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री अजीत प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर श्री देवेन्द्र ओझा, ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें|

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!