Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मझौली के गिजवार मे शिविर आयोजित। हितग्राही हुए लाभान्वित, बंटा हितलाभ,कलेक्टर ने सुनी समस्या दिए निराकरण निर्देश।

0 13

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मझौली के गिजवार मे शिविर आयोजित।
हितग्राही हुए लाभान्वित, बंटा हितलाभ,कलेक्टर ने सुनी समस्या दिए निराकरण निर्देश।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने व आम जनों की समस्या समाधान के उद्देश्य से माह के प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाली जन विश्वास शिविर का आयोजन आज 13नवंबर 2026 को जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत गिजवार स्थित विद्यालय परिसर में जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह के मुख्य अतिथि व जिला पंचायत सदस्य खडौरा वन समिति सभापति जिला पंचायत सीधी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां पर जिला कलेक्टर विकास मिश्रा जिले तथा खंड स्तर के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पूरे समय उपस्थित रह कर दूर दराज से पहुंचे से सैकड़ो आवेदनार्थियों की समस्या आवेदनों का रजिस्ट्रेशन करा मंच के सामने कुर्सी पर बैठाकर संवेदनशीलता के साथ ध्यानपूर्वक सुनते हुए लगभग दर्जन भर आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया गया तथा शेष आवेदनों के निष्पक्ष निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौपा गया है। सौंपे गए आवेदनों के निराकरण के लिए एक माह का समय दिया गया है । शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।शिविर में कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं कि पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

*13 दिसंबर को आयोजित होगी फॉलो अप शिविर*

कलेक्टर ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा के लिए आगामी 13 दिसंबर को फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्रवाई एवं उसके निराकरण की स्थिति से संबंधित आवेदकों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखें और निर्धारित समय में उनका निराकरण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल पयासी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है।

*खिलाड़ी हुई सम्मानित बंटा हित,व ऋण लाभ*

कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुज सिंह, मनीष सिंह, घनश्याम पनिका, नईम मंसूरी, जुबैद मंसूरी, अयान मंसूरी, निखिल सिंह एवं कुमारी आंचल सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजीव गांधी स्व सहायता समूह गिजवार को 3 लाख रुपये, कीर्ति स्व सहायता समूह बकवा को 4 लाख रुपये, श्वेता स्व सहायता समूह सिलवार को 4 लाख रुपये तथा राज स्व सहायता समूह गिजवार को 3 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले रामप्रसाद एवं सुरेन्द्र को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

*इनकी रही प्रमुख उपस्थिति*

शिविर में जनपद अध्यक्ष मझौली सुनैना सिंह, जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल लाल छोटू पयासी,सरपंच गिजवार लक्ष्मी पांडेय, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीधी कृष्णपाल सिंह मोनू,
वनमंडलाधिकारी प्रीति अहिरवार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आकाश अग्रवाल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मझौली डॉ.संतोष तिवारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली सुरभि श्रीवास्तव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह, मड़वास वेदवती सिंह, आजीविका मिशन प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र मझौली अयोध्या पटेल, सहित उपखंड के सभी विभागों के अधिकारी -कर्मचारी स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।शिविर का मंच संचालन सुनियोजित ढंग से अरविंद तिवारी जनपद पंचायत मझौली के द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!