Breaking News in Primes

मझौली में युवा कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका। दर्जन भर प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, कॉलेज के परीक्षा केंद्र एवं बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन।

0 7

मझौली में युवा कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका।

 

दर्जन भर प्रमुख कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, कॉलेज के परीक्षा केंद्र एवं बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन।

 

सीधी/मझौली

 

 

धौहनी विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं जिसमें मुख्य रूप से मझौली कॉलेज को परीक्षा केंद्र तथा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को

लेकर युवा कांग्रेस ने आज 13 नवंबर 2026 को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करुण सिंह चौहान की अगुवाई में बाइक रैली एवं पैदल मार्च कर एसडीएम कार्यालय के घेराव एवं उग्र प्रदर्शन का आह्वान किया गय।

बाइक रैली की शुरुआत ताला से की गई जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइक रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए मझौली की ओर रवाना हुई।

बाइक रैली के मझौली एसडीएम कार्यालय के पहुंचने से 200-300 सौ मीटर समाप्त कर युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एसडीएम कार्यालय पहुंचने से पहले ही उन्हें रास्ते में रोक लिया। युवा कांग्रेस नेताओं को कार्यालय का घेराव करने से रोकने के लिए पुलिस को वॉटर कैनल का उपयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी गहमागहमी देखने को मिली। जहां कहीं कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

 

*कॉलेज का परीक्षा केंद्र एवं स्वास्थ्य व्यवस्था रही प्रमुख मुद्दा*

 

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा विगत कई वर्षों से मझौली कॉलेज का परीक्षा केंद्र तोड़कर सीधी बनाया गया है जिससे छात्रों को वहां तक पहुंचाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है विरोध करते हुए मझौली कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने तथा धौहनी विधानसभा क्षेत्र के मझौली ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति की सुधार व्यवस्था को मुख्य रही।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मझौली स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों, गरीबों, महिलाओं एवं मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। वहीं मझौली महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र सीधी स्थानांतरित होने से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आर्थिक, मानसिक और आवागमन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार एवं महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र पुनः मझौली में स्थापित होने तक उनकी आवाज और संघर्ष जारी रहेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप दीक्षित, दिग्विजय सिंह, राहुल, अजीत सिंह छुहिया, चुरहट विधानसभा अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह केडी, आरजीपीआरएस जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पंकज सिंह चंदेल,ब्लॉक अध्यक्ष मझौली हर्षित शुक्ला, अनुराग सिंह, अभिनव सिंह, अजय सिंह अज्जू, सौरभ मिश्रा एवं अनुज राज, राहुल चौहान, प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा साथी मौजूद रहे।

 

*पुलिस को करनी पड़ी तगड़ी मकस्कत*

मझौली उपखंड क्षेत्र अंतर्गत गिजवार में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित होने के कारण पूरा खंड प्रशासन शिविर में मौजूद रहा। वही युवा कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय घेराव का प्रदर्शन भी आज 13 नवंबर को ही आयोजित किया गया। सक्षम अधिकारियों के गैर मौजूदगी में पुलिस प्रशासन को प्रदर्शनकारियों को एसडीएम कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए काफी मकस्कत करनी पड़ी यहां तक की वॉटर कैनल का उपयोग करना पड़ा जिसका दंश प्रदर्शन कार्यों के साथ पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को भी झेलना पड़ा। जहां पर थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा तथा थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी के साथ मझौली कुसमी का पुलिस बल तथा सीधी पुलिस लाइन से पहुंचा पुलिस बल तैनात रहा।

 

*मझौली कॉलेज के स्थानांतरित किए गए सेंटर तथा मझौली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया लगभग 7-8 प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी थी जिन्हें समुचित कार्यवाही उपरांत छोड़ गया है।–डॉ. संतोष तिवारी पुलिस अनुभागीय अधिकारी कुसमी, मझौली*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!