Breaking News in Primes

देवरानी जेठानी की पारिवारिक लड़ाई में फर्जी गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बड़ा रूप ने लिया।देवरानी जेठानी की लड़ाई में महिला ने परिवार के ही तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था इसी को लेकर आज विनीता पांडेय ने एसपी से मुलाकात कर अपने पति को बेकसूर बताया है और आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला आए दिन लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराती है और बाद में उनसे धन उगाही करती है इसी लिए पूरे परिवार ने आज एसपी राजेश कुमार से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगाई है एसपी ने पूरे मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही की बात कही है।

पूरा मामला सराय अकील थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव का है जहां की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था जिसमें पुलिस ने बिना जांच कर तीन लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर दिया था महिला ने इससे पहले में रेप व अन्य कई मुकदमे लोगो पर लिखवाकर धन उगाही करती आई है जिसको लेकर विनीता पांडेय ने परिवार के साथ पहुंचकर अपने पति के लिए पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाई है।

वही इस पूरे मामले में सीओ सतेंद्र तिवारी ने बताया कि जुगराजपुर गांव की दो महिलाएं जो आपस में देवरानी जेठानी है जमीनी विवाद के बाद दोनों ने थाना सराय अकील में प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें इंस्पेक्टर सराय अकील ने अभियोग पंजीकृत कर लिया था जांच में जमीनी विवाद की बात निकालकर सामने आई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!