Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मॉ के नाम” की थीम पर किया पौधारोपण

0 19

News By- हिमांशु उपाध्याय

हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक

कौशाम्बी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड मॉ के नाम” की थीम पर आज जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बौद्ध वाटिका में अपनी मॉ-श्रीमती लक्ष्मी हुल्गी के नाम आम के पौधे का रोपण किया। उन्होंने “एक पेड मॉ के नाम” पौधारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन के लिए हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती शालिनी प्रभाकर ने अपनी मॉ-श्रीमती सावित्री प्रभाकर के नाम गोल्ड मोहर का पौधा एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री प्रबुद्ध सिंह ने अपनी मॉ-स्व0 गोमती के नाम जामुन के पौधे का रोपण किया तथा प्रभागीय वनाधिकारी श्री आर0एस0 यादव ने भी अपनी मॉ के नाम मोहन्नी के पौधे का रोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण के प्रति जागरूक किया।

प्रभागीय वनाधिकारी श्री आर0एस0 यादव द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जनपद में लगभग 25 हजार पौधों का रोपण किया गया है।

ज्ञातव्य है कि पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने तथा हमारे जीवन के लिए धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकतीं। वह प्रत्येक तत्व, जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ्य जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुरक्षित जीवन के लिए धरातल पर मानक के अनुसार 33 प्रतिशत वन आच्छादित होना चाहिए, जबकि हमारे देश के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 23 प्रतिशत भाग ही वन आच्छादित है एवं उ0प्र0 के भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 09 प्रतिशत भाग ही वन आच्छादित हैं। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के अनुरूप जीवन शैली अपनाना चाहिए। हम सब अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर भी पर्यावरण का संरक्षण कर सकतें हैं।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!