Breaking News in Primes

50 हजार रूपये का इनामिया वांछित 01 अभियुक्त थाना कर्नलगंज पुलिस व एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार

0 23

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: थाना कर्नलगंज पुलिस व एस0टी0एफ0 की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 412/2022 धारा 395/412/120बी भा0द0वि0 से संबन्धित 50 हजार रूपये का इनामिया वांछित 01 अभियुक्त समीर पुत्र खुर्शीद निवासी सुम्हा तिवारीपुर खुर्द थाना कौहडौर जनपद प्रतापगढ को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 03.06.2025 को दूरदर्शन कार्यालय गेट के सामने कटरा थाना क्षेत्र कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.08.2022 को अभियुक्त समीर उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत पुराना कटरा मनमोहन पार्क स्थित सरिया की 01 दुकान में लूट की घटना कारित की गयी थी । जिसके संबन्ध में वादी श्री प्रियंक कुमार गुप्ता पुत्र आर0पी0 गुप्ता द्वारा प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में मु0अ0सं0 412/2022 धारा 395/412/120बी भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त समीर उपरोक्त उक्त अभियोग में फरार/वांछित अभियुक्त है, जिसके ऊपर 50,000/- रुपये का पुरस्कार भी घोषित है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

समीर पुत्र खुर्शीद नि0 सुम्हा तिवारीपुर खुर्द थाना कौहडौर जनपद प्रतापगढ उम्र 24 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-412/2022 धारा 395/412/120बी भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज,कमिश्नरेट प्रयागराज ।

आपराधिक इतिहास का विवरण-

  1. मु0अ0सं0 572/2022 धारा 395/412/120बी भा0द0वि0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0 574/2022 धारा 34/379/411/419/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना सोरांव, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. मु0अ0सं0 443/2022 धारा 419/420/467/468/471/411 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज ।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!