Breaking News in Primes

नोडल अधिकारी ने रामवन-गमन मार्ग का निरीक्षण कर बीच रोड में गड्ढा करवाकर मार्ग की गुणवत्ता एवं गहराई की ली जानकारी

0 38

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के उपरान्त नोडल अधिकारी श्री राम केवल जी द्वारा रामवन-गमन मार्ग, कान्हा गौशाला-पल्हाना, पेयजल परियोजना-हुसैन मई एवं ओवरब्रिज-सैयद सरावां का निरीक्षण किया गया।

नोडल अधिकारी ने कादीपुर से गुजरे रामवन-गमन मार्ग का नरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने उसकी गुणवत्ता एवं गहराई की जानकारी के लिए कोर कटिंग मशीन से बीच रोड में गड्ढा करवाकर जॉच की।

तत्पश्चात नोडल अधिकारी ने कान्हा गौशाला, पल्हाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ-आश्रय स्थल में संरक्षित गायों की पूजा कर एवं गुड़ खिलाकर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत गौशाला में पानी की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दियें। उन्होंने गायों के लिए भूसा स्टॉक एवं हरे चारे के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए गांवंशों के लिए हरा चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दियें।

तत्पश्चात नोडल अधिकारी हुसैन मई पहुॅचकर पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हांने ग्रामीणों से हर-घर नल से जल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, जिस पर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हर घर में नल से पानी पहुॅच रहा है। उन्हांने पानी की गुणवत्ता को भी चेक किया, जो सही पाया गया।

नोडल अधिकारी ने निर्माणाधीन ओवरब्रिज, सैयद सरावां का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति अत्यन्त धीमी पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत पूर्ण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाय,  जिससे आमजन-मानस को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता पी0डब्लू0डी0-श्री संजीव सिंह एवं अवर अभियन्ता श्री राम बाबू सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!