Breaking News in Primes

अंगद के पैर की तरह एक ही स्थान पर जमे लंबे समय से ग्राम पंचायत सचिव

0 2,243

अंगद के पैर की तरह एक ही स्थान पर जमे लंबे समय से ग्राम पंचायत सचिव

 

शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं करते ट्रांसफर

हरदा // हरदा जिले की टिमरनी जनपद पंचायत जो कि मध्य प्रदेश की सबसे विवादित जनपद पंचायत है। यहां की जनपद पंचायत सीईओ चेतना पाटील की तो बात ही निराली है। हमेशा विवादों से इनका पुराना नाता रहा है। सूत्रों की माने तो पूर्व में जहां-जहां भी नौकरी की है। हमेशा वहां पर विवादित ही रही है। और लगभग 10 से 15 महीने से अधिक एक जगह इनकी हिटलर शाही के कारण नहीं टिक पाई। क्योंकि वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इनका ट्रांसफर अन्य जगह करवा दिया। टिमरनी जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा है।अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,एवं ज्यादा सदस्य कांग्रेस के है। इसलिए मैडम जमी हुई है। क्योंकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कांग्रेस की सुनवाई नहीं होती है इसलिए मैडम यहां पर जमी हुई है। अन्यथा यहां से भी इनका पत्ता कभी का कट हो जाता। खैर यह राजनीति है। इसका फायदा हमेशा अधिकारी कर्मचारियों को ही मिलता है। जनपद सीईओ चेतना पाटील ग्राम पंचायत सचिवों पर काफी मेहरबान है। इसका फायदा ग्राम पंचायत सचिव को मिल रहा है। शासन के नियम है कि 3 साल से अधिक एक स्थान पर नहीं रह सकते। अधिकारी कर्मचारी पर जनपद पंचायत टिमरनी की ग्राम पंचायत में तो इनका आधा जीवन ही निकल गया नौकरी करते-करते आरटीआई में हुआ खुलासा संजय अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत भादूगांव में सुनील शुक्ला 2016 से आज तक, ग्राम पंचायत नीमाचा खुर्द में रामकृष्ण तिलोरे 25/08/2014 से आज तक, ग्राम पंचायत बाजनिया ललित कुमार गुर्जर 08/10/2014 से आज तक, ग्राम पंचायत बड़कला देवलाल डोंगरे 27/01/1998 से आज तक, ग्राम पंचायत धौलपुर कला रामविलास तोमर 16/08/2018 से आज तक, ग्राम पंचायत केली रामकृष्ण गुर्जर 1995 से आज दिनांक तक, ग्राम पंचायत लाखादेह राजेश कुमार मालवीय 2015 से आज तक, ग्राम पंचायत कायरी गुलाब सिंह परते 07/12/2018 से आज तक, ग्राम पंचायत मालेगांव मधुसूदन पाटिल निलंबित कुछ समय पहले हुए थे 20/08/2014, ग्राम पंचायत बंशीपुरा बृजलाल कलम 22/10/2016 से आज तक, ग्राम पंचायत गाडा मोड़ कला बेनी प्रसाद वर्मा 10/04/2015 से आज तक, ग्राम पंचायत डोलरिया प्रोग्राम धुर्वे 18/09/2016 से आज तक, ग्राम पंचायत बासपानी ओमप्रकाश गौर 14/06/2016 से आज तक, ग्राम पंचायत बोथी मिश्रीलाल वर्मा 21/10/1995 से आज तक, ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली गणेश बाके 2016 से आज तक, ग्राम पंचायत बगबाड़ शैलेंद्र राजपूत 20/18/2014 से आज तक, ग्राम पंचायत उन्द्राकच्छ ओमप्रकाश विश्वकर्मा 2016 से आज तक, ग्राम पंचायत गोंदा गांव कला धर्मेंद्र लाठी 2014 से आज तक, ग्राम पंचायत सोताड़ा बलराम गुर्जर 17/08/2017 से आज तक, सारे सचिब विकासखंड की ग्राम पंचायत में पदस्थ है। एक ही स्थान पर। जबकि शासन का नियम है कि 3 साल से अधिक होने पर इनका स्थानांतरण होना चाहिए। पर जिले में बैठे पूर्व कलेक्टर, एवं वर्तमान कलेक्टर, प्रभारी मंत्री, जनपद सीईओ की उदासीनता के कारण वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं ग्राम पंचायत सचिव।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!