Breaking News in Primes

कौशाम्बी: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश संतोष उर्फ़ राजू ढ़ेर, ट्रक ड्राइवर की हत्या कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम

0 217

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

एसएचओ और दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, चार करोड़ कीमत का कापर तार लदा ट्रेलर लूटने के बाद ड्राइवर की गोली मारकर की थी हत्या, तार खरीददार भी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू मारा गया। एसएचओ चंद्रभूषण मौर्य और एक दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश संतोष उर्फ राजू के सीने में 6 गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बदमाश संतोष उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया। कोखराज थाना इलाके के ककोढा हाईवे किनारे शनिवार की रात करीब 11 बजे यह मुठभेड़ हुई है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजस्थान अजमेर के जगपुरा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय साबरमल मीणा अपने ट्रेलर में गुजरात से कापर वायर लोड कर प्रयागराज के सूबेदारगंज के लिए निकला था। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ थी। शुक्रवार को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा हाईवे पर कुख्यात बदमाश सन्तोष उर्फ राजू ने अपने गैंग के दो सदस्यों के साथ अर्टिगा कार से ओवरटेक कर ट्रेलर रोक लिया और ड्राइवर साबरमल मीणा को गन पॉइंट पर पहले धमकाया।

फिर उसे यह लालच दिया कि कापर वायर किसी और को बेंच देते हैं। जिसके बदले उसे भी हिस्सा देंगे। जब ड्राइवर साबरमल मीणा ने बदमाशों से कहा कि यह।ट्रेलर उसका खुद का है और यह कापर वायर रेलवे का है। वो ऐसा गलत काम नही करेगा। इतने में बदमाश संतोष उर्फ राजू ने ड्राइवर साबरमल मीणा को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी और अपने दो साथियों की मदद से उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। बदमाश कापर वायर लदा ट्रेलर लेजाकर प्रतापगढ़ की सीमा में खड़ा कर दिया। शनिवार की रात बदमाश संतोष उर्फ राजू चार लोगों के साथ दो करोड़ में कापर वायर का सौदा कर रहा था। तभी कोखराज पुलिस ने बदमाश संतोष उर्फ राजू और चार अन्य खरीददार को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में बदमाश संतोष ने अपना जुर्म कबूल किया। जिसके बाद पुलिस घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने के लिए उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची। तभी झाड़ियों में छिपाकर रखे लोडेड पिस्टल से बदमाश संतोष उर्फ राजू ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी।

एसएचओ कोखराज चंद्रभूषण मौर्य और एक दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। आत्मरक्षात जवाबी कार्रवाई में बदमाश संतोष उर्फ राजू के सीने में 6 गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है। एसपी के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया बदमाश संतोष उर्फ राजू जौनपुर के खेता सराय थाना क्षेत्र के पोरई कला गांव का रहने वाला था। इसके खिलाफ 6 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज गया। कुछ मुकदमे मुंबई में भी दर्ज है। घटना में शामिल इसके दो साथी अभी भी फरार है। यह गैंग हाईवे पर रेकी कर कीमती धातु से लोड वाहनों में लूटपाट करते थे।

BYTE- राजेश कुमार, SP कौशांबी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!