Breaking News in Primes

लखनऊ: आधी रात को चली आईपीएस तबादला एक्सप्रेस, बदले गए दर्जन भर आईपीएस अधिकारी

0 53

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी मे पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को भेजा गया इटावा, राजेश कुमार बने नये पुलिस कप्तान

उत्तर प्रदेश शासन ने बीती रात 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पिछले तीन वर्षों से कौशाम्बी में तैनात थे।

उनके स्थान पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत राजेश कुमार को कौशाम्बी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

किसको कहा मिली तैनाती देखे

मोहित गुप्ता बने गृह सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ।

अजय कुमार साहनी बने डीआईजी बरेली रेंज। वैभव कृष्ण बने डीआईजी वाराणसी रेंज।

अभिषेक सिंह बने डीआईजी सहारनपुर रेंज।

राजकरण नायर बने एसएसपी गोरखपुर।

डॉक्टर गौरव ग्रोवर बने एसएसपी अयोध्या।

संजय कुमार बने एसएसपी मुजफ्फरनगर।

अनूप कुमार सिंह बने एसपी फतेहपुर।

बृजेश कुमार श्रीवास्तव बने एसएसपी इटावा।

राजेश कुमार द्वितीय बने एसपी कौशांबी।

धवल जायसवाल बने डीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट।

सत्यजीत गुप्ता बने डीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट।

संदीप कुमार मीणा बने एसपी संतकबीर नगर।

लक्ष्मी निवास मिश्र बने एसपी रेलवे गोरखपुर।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!