Breaking News in Primes

आचार्य शंकर का जीवन समाज कार्य की प्रेरणा देता है – श्री मोहन नागर

कार्यक्रम का शुभारंभ आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

0 29

आचार्य शंकर का जीवन समाज कार्य की प्रेरणा देता है – श्री मोहन नागर

 

शनिवार 05 मई 2025 भोपाल

 

आद्य शंकराचार्य जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल द्वारा आज दिनांक 02 मई 2025 को व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष( राज्य मंत्री दर्जा ) श्री मोहन नागर, विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड, संभाग समन्वयक श्री वरुण आचार्य प्रतिज्ञा समाज कल्याण सेवा समिति के संचालक एवं समाजसेवी श्री अनिल उपाध्याय थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आदिगुरु शंकराचार्य के चित्र पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि परिषद के मान. उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की सांस्कृतिक एकता के लिए वातावरण निर्माण का कार्य आदिगुरु शंकराचार्य जी ने किया।आचार्य शंकर ने सभी वेदों के भाष्य लिखकर उनका सरलीकरण कर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।अद्वैतवाद के सिद्धांत के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिगुरु शंकराचार्य जी ने उपनिषदों और ब्रह्मसूत्र की व्याख्या करते हुए अद्वैत वेदांत दर्शन की स्थापना की, जो सभी प्राणियों की आत्मा की ब्रह्म से एकता पर बल देता है। आदि शंकराचार्य के योगदान ने भारतीय संस्कृति, धर्म और दर्शन को आकार दिया है। उनके दर्शन और शिक्षाएं आज भी लोगों को प्रेरणा और मार्गदर्शन देती हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. बकुल लाड ने सभी को आदिगुरु शंकराचार्य जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को समाज कार्य करने और उनके मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया।

संभाग समन्वयक श्री वरुण आचार्य द्वारा सभी श्रोताओं को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण का संकल्प दिलाया।

जिला समन्वयक श्रीमती कोकिला चतुर्वेदी ने कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री आयुष दुबे एवं आभार श्री अनिल उपाध्याय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री नंदकिशोर मालवीय, श्री मुकेश गौर, सुश्री टीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाएं,सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता व छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!