Breaking News in Primes

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, जानें किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

पराली जलाई तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

0 735

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को मिली मंजूरी, जानें किन-किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

पराली जलाई तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि, कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

 

 

MP cabinet का फैसला : प्रतिबंध हटा, 1 से 30 मई तक होंगे ट्रांसफर,  हर विभाग में पद संख्या के अनुसार रहेगा तबादलों का अनुपात

 

 

एमपी कैबिनेट मीटिंग – मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई।

 

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। ट्रांसफर पॉलिसी हो सकेंगी। वही विभाग अपनी अलग से ट्रांसफर नीति बनाना चाहें तो बना सकते हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में की अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में हुए फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुरैना के आसपास 3 हजार मेगावॉट का सोलर प्लांट बनाया जाएगा।

 

*इन प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर*

 

पराली जलाने के मामले में सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। अगर कोई किसान पराली जलाएगा तो किसान सम्मान निधि एक साल के लिए रोक दी जाएगी और अगले साल उपज खरीदी नहीं जाएगी। इससे किसानों को नुकसान से बचना होगा।

 

शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त देने के मुख्यमंत्री के फैसले पर कैबिनेट ने अनुसमर्थन दिया है। अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते के बराबर हो गया है।

 

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर अब 1 मई से 30 मई 2025 के बीच हो सकेंगे। इसके लिए अधिकारी- कर्मचारियों को ऑनलाइन 30 मई तक ई-ऑफिस में ट्रांसफर के लिए अप्लाई करना होगा। 30 मई के बाद तबादले के लिए आवेदन करने वालों का ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। विभाग अपने व्यवस्था के अनुसार ट्रांसफर नीति बना सकता है।

 

कैबिनेट ने तबादला नीति में जो प्रस्ताव तय किए हैं उसके अनुसार मंत्री और प्रभारी मंत्री तबादले कर सकेंगे। इसके लिए विभागों में पद वार तबादलों का प्रतिशत भी तय किया गया है। 200 पद के लिए 20 प्रतिशत 201 से 1000 से 15 प्रतिशत 1001 से 2000 तक 10 प्रतिशत 2001 से अधिक पर 5 प्रतिशत तबादले होंगे।

 

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि ग्रीन एनर्जी पर फोकस मोहन सरकार ने किया है। इसलिए एमपी और यूपी सरकार की बिजली डिमांड को ध्यान रखते हुए प्लान तैयार किया गया है। एमपी में बरसात में बिजली की डिमांड कम हो जाती है जबकि यूपी में बरसात के दौरान डिमांड बढ़ जाती है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि कैबिनेट ने तय किया है कि तीन हजार मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। एक हजार मेगावाट कंपोजिट प्लान में रहेगी जबकि 2 हजार मेगावाट यूपी को दी जा सकेगी। यह प्लांट चंबल में लगाया जाएगा।

 

केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन योजना (यूपीएस) के लिए छह अधिकारियों की कमेटी बनी है। यह कमेटी कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक रूप पेंशन स्कीम का प्रस्ताव तैयार करेगी। इस कमेटी में अशोक बर्णवाल, मनीष रस्तोगी, लोकेश जाटव, तन्वी सुंद्रियाल, अजय कटेसरिया, जेके शर्मा इस कमेटी में शामिल हैं। कमेटी भारत की गाइडलाइन का अध्ययन कर रिपोर्ट देगी। भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर यह कमेटी बनाई गई है।

 

 

*कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय*

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के किसानों, कर्मचारियों और ग्रीन एनर्जी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए।

 

*तबादला नीति स्वीकृत*

•नई तबादला नीति को मंजूरी

• अब विभिन्न विभाग अपनी स्वयं की तबादला नीति बना सकेंगे। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को देना अनिवार्य होगा।

• तबादले 1 मई से 30 मई के बीच किए जा सकेंगे।

 

*पराली जलाई तो नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि*

• पराली जलाने वाले किसानों की एक वर्ष की सम्मान निधि रोकी जाएगी

• ऐसे किसानों के अनाज की सरकारी खरीदी भी एक वर्ष के लिए बंद होगी

 

*चंबल में 3000 मेगावाट का सोलर पार्क*

• चंबल क्षेत्र में 3000 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क की स्थापना को मंजूरी

• यह प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की साझेदारी में बनेगा

• दोनों राज्य इस प्लांट से अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजली प्राप्त कर सकेंगे।

 

*महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी*

• कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी

• प्रदेश के कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता मिलेगा

 

*एकीकृत पेंशन प्रणाली के लिए समिति गठित*

• एकीकृत पेंशन व्यवस्था पर विचार करने के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन

• यह समिति सरकार को इस संबंध में सुझाव और सिफारिशें देगी

==============

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!