Breaking News in Primes

झगड़े के दौरान एक वृद्ध की मौत दो लोग गंभीर घायल

0 13

नितिन केसरवानी

*परिवार के लोग लगा रहे हैं वृद्ध की हत्या का आरोप*

*कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाँव में शनिवार की रात्रि लगभग 8:30 बजे एक परिवार पर हमला कर दिया गया है हमले के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई है और महिला सहित दो लोग गंभीर घायल हैं हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुंचे हैं और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है डॉक्टर का कहना है की वृद्ध के शरीर में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं हालांकि परिवार के लोग वृद्ध की पीट पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक राम भवन उर्फ दरोगा उम्र 75 वर्ष पुत्र अलोपी निवासी त्रिलोकपुर थाना सैनी का गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है इसी विवाद को लेकर के दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने राम भवन के परिवार पर शनिवार की रात्रि 8:30 बजे लगभग हमला बोल दिया ईट पत्थर लाठी डंडे से दौड़ा दौड़ा कर परिवार के लोगों को पीटा गया इस हमले में कन्या देवी पत्नी निरंजन लाल को गंभीर चोटे आई हैं वही दूसरा व्यक्ति शिव कुमार को भी चोट लगने से हमले में घायल है हमले के दौरान राम भवन अचानक तड़पकर जमीन में गिर पड़ा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है परिवार के लोग राम भवन के ऊपर हमला कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं वहीं पुलिस और डॉक्टर राम भवन की मौत को हार्ट अटैक करार दे रही है राम भवन की मौत कैसे हुई है यह तो जांच का विषय है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राम भवन की मौत से पर्दा उठ सकेगा पुलिस ने राम भवन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है लेकिन जिस तरह से जमीन के विवाद में दूसरे के घर पर चढ़कर रात में हमला किया गया है खुलेआम गुंडाई और नग्न ताण्डव किया गया है यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!