Breaking News in Primes

लोगों के जान के दुष्मन बन रहे, संविदाकार,व जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी।

0 256

लोगों के जान के दुष्मन बन रहे, संविदाकार,व जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी।

 

सड़क पर फैली गिट्टी, बालू, मुरूम मिट्टी में फिसल दो बाइक सवार हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक की हालत गंभीर।

 

ठेकेदार की मनमानी, जिम्मेदारो की निष्क्रियता, बड़ी दुर्घटना को दे रही आमंत्रण?

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मामला जिले के मझौली नगर परिषद का है जहां विकास के जगह विनाश को अंजाम दिया जा रहा है। एक ओर जहां निर्माण कार्यों में संविदाकार कमीशन व पहुंच पकड़ के के बलबूते घटिया निर्माण कार्य करा मालामाल हो रहे हैं वही मनमानी पूर्वक कहीं भी निर्माण कार्य के मटेरियल गिट्टी , बालू ,मुरूम, मिट्टी फैला लोगों के जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? जिसके प्रति जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी निष्क्रिय अंजान बने हुए हैं ? ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? भले ही चाहे अपने आप को बचाने बाद में निर्दोष, गरीब , मजदूर लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने में सक्रिय हो जाए। जिसका ताजा हाल वर्तमान में निर्माणधीन नालियों, पीसीसी सड़कों, तथा कायाकल्प योजना के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में देखने को मिल रहा है। जहां संविदाकारों की मनमानी और जिम्मेदार अधिकारियो कर्मचारियों की निष्क्रियता साफ नजर आ रही है।

 

जिसका ताजा मामला वर्तमान समय में वार्ड क्रमांक 13 रामाश्रय गुप्ता के घर के पास निर्माणाधीन नाली में देखा जा रहा है जहां बिना किसी रूपरेखा तैयार किये बिना वर्षों पूर्व हुए टेंडर का नाली निर्माण कार्य विगत 10 दिन से अति मन्द गति से चालू किया गया है। यहां भले ही चाहे जेसीबी मशीन से अत्यंत गहरी नाली की खुदाई करा मिट्टी सहित गिट्टी ,बालू, रोड में फैला दिया गया है लेकिन नाली निर्माण का कार्य अत्यंत मंद गति से दो-चार लेबरों से कराया जा रहा है। जहां सड़क पर फैली गिट्टी बालू मुरूम मिट्टी से लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है विगत 14 अप्रैल की रात्रि टर्निंग में आधी रोड तक फैली गिट्टी बालू मिट्टी में दो बाइक सवार फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं एक को संविदाकार एवं जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी एवं कमियो का खामीयाजा भुगतते हुआ नगद राशि का भरगस भी नुकसान दाता को भरनी पड़ी है। बरती जा रही अनियमितता तथा मनमानी के संबंध में जब मीडियाकर्मी कार्य करा रहे संविदाकार के कर्मचारी से बात करनी चाहिए तो वे मीडिया पर झल्लाते हुए पांडे जी से बात करने कह कर भागते रहे।

 

 

*प्रभारी सीएमओ का नहीं उठा फोन ना आया जवाब*

जिसकी जानकारी के लिए प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मझौली अमित सिंह जो कई वर्षों से मझौली नगर परिषद में पदस्थ हैं। तथा, संभवत अपने पहुंच पकड़ एवं धन -बल के प्रभाव से विगत 30 जून 2024 से सीएमओ की कुर्सी संभाल रखे हैं को फोन लगाया गया जिनका फोन नहीं उठा। तब व्हाट्सएप में वीडियो फोटो डालते हुए जानकारी व बयान चाहा गया लेकिन खबर लिखे जाने के लगभग 3 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। जिससे उनकी सक्रियता एवं जिम्मेदारियां पर सवालिया निशान लग रहा है।

 

*अन्य जिम्मेदार अधिकारी भी कर रहे नजर अंदाज*

भले ही चाहे छोटे ,गरीब, तस्वे राजनीति से पकड़ना ना रखने वाले लोगों को खण्ड स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उनके छोटी मोटी गलतियों के कारण परेशान व प्रताड़ित कर सेवा ले या ना देने पर कार्यवाही कर देना अलग बात है पर बड़े संविदाकार, पहुंच पकड़ धन बल से सक्षम लोगों के मनमानी अनियमित को नजर अंदाज कर रहे हैं भले ही चाहे लोगों की जान जाती रहे। विदित हो कि जहां कल 14 अप्रैल की रात दो घटनाएं घटित हुई है मझौली उपखंड कार्यालय और नगर परिषद कार्यालय की बीचों-बीच लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर विगत एक हफ्ते से नाली की खुदाई कर मिट्टी तथा मटेरियल गिरवा गिट्टी ,बालू ,व अन्य सामाग्री लगभग हफ्तों से ऐसे स्थान जहां टर्निंग है वहां आधी रोड तक फैलाया गया है जहां से लगभग एक दिन में कई बार जिम्मेदार अधिकारी गुजरते होंगे लेकिन किसी की भी नजर इस और नहीं गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभागीय अधिकारी कर्मचारी व खंड स्तर के जिम्मेदार अधिकारी विकास व लोगों के सुख सुविधा के लिए कितने जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब देखना होगा जबकि बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक व्यक्ति जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

 

जिम्मेदारों अधिकारी मनमानी और लापरवाही पूर्वक रोड में मटेरियल फैलाने वाले संविदाकार एवं विभागीय अधिकारियों पर क्या कुछ नकेल कस पानी में कामयाब होंगे,?

 

*एक की जा चुकी है जान, लोग कर चुके हैं चक्का जाम*

 

वर्तमान में संभवतः शासकीय खजाने पर डंका डालने के उद्देश्य से अच्छी सुपर क्वालिटी की रोड जो की दिलीप बिल्डकॉन द्वारा निर्माण कराई गई है चुवाही छादा से टिकरी-निगरी तक लगभग 34 किलोमीटर के मेंटेनेंस का कार्य किसी अरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी जो की रीवा की बताई जा रही है नाम कर के लिए कराया गया है जिनके द्वारा सिविल न्यायालय मझौली के पास बिना किसी निश्चित मापदंड व सांकेतिक चिन्ह के ब्रेकर बना दिया गया जिसमें अनियंत्रित बस की ठोकर से एक 17 वर्षी गुप्ता परिवार के बूढ़े दादा दादी, तथा विधवा मां का इकलौता सहारा रहे यूवक की जान लें ली थी जिस संबंध में गरीब परिवार के लोगों ने चक्का जाम भी किया था लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के समझाएंइस बुझाइस में मांन जाने पर न तो बूढ़े दादा दादी व विधवा मां के जीवन निर्वाह के लिए कोई सहायता प्रदान की गई ना ही लापरवाह संविदाकार व जिम्मेदारो पर कोई कार्यवाही की गई। भले ही चाहे थाना प्रभारी अपने किए गए वादे निभा लिए गए हो पर अन्य विभागों के अधिकारी अभी भी इस नजर अंदाज कर रखे हैं?

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!