Breaking News in Primes

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लंचबॉक्स में बनाएं ये टेस्टी भरता, नोट करें रेसिपी खत्म होगा पूरा

0 54

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लंचबॉक्स में बनाएं ये टेस्टी भरता, नोट करें रेसिपी खत्म होगा पूरा टिफिनKid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच में ऐसा क्या बनाया जाए कि वो उनको पसंद आए और उनका पूरा टिफिन बॉक्स खाली वापस मिले. ये ख्वाहिश हर मां की होती है जिसका बच्चा स्कूल जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी बताएंगे जो आपके बच्चे को यकीनन पसंद आएगी.

Kid’s Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच में ऐसा क्या बनाया जाए कि वो उनको पसंद आए और उनका पूरा टिफिन बॉक्स खाली वापस मिले. ये ख्वाहिश हर मां की होती है जिसका बच्चा स्कूल जाता है. ऐसे में उनको ऐसा खाना खिलाना एक टॉस्क होता है जो उनको पोषक तत्व देने के साथ ही टेस्टी भी हो. ताकि आपका बच्चा उसे मन से खा सके. आज हम आपको एक ऐसी ही रेसिपी बताएंगे जो आपके बच्चे को यकीनन पसंद आएगी. हम बात कर रहे हैं बैंगन के भरते की. आप एक बार इस तरह से भरता बनाएं और फिर देखें कमाल.

 

बैंगन का भरता बनाने की रेसिपी ( Baigan Bharta Recipe)

Kid’s Lunchbox Recipe: 10 मिनट में बनाकर तैयार करें आलू की ये सब्जी, आपके बच्चे को आएगी पसंद

 

सामग्री

बैंगन – 1

टमाटर – 2

प्याज – 1

लहसुन – 4-5

हरी मिर्च – 1-2

अदरक – 1 इंच का टुकड़ा

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 12 चम्मच

हल्दी – 14 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल – 2 चम्मच

हरा धनिया

रेसिपी

भरता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें. अब इसमें चाकू की मदद से छेद करें और उसमें लहसुन की कलिया लगा दें. इसके बाद बैंगन को ओवन में या फिर गैस पर रोस्ट करने के लिए रख दें. धीमीं आंच पर इसको तब तक पकाएं जब तक ये पूरी तरह से सॉफ्ट ना हो जाएं. इसके ठंडा होने पर इसका छिलका उतारें और गूदे को अलग कर के मैश कर लें.

अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. उसमें थोड़ा सा लहसुन, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च डालें. अब इसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें टमाटर डालकर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर नर्म ना हो जाएं. अब इस मसाले में मैश किया हुआ बैंगन डालकर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. स्वादानुसार नमक डालें और हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपका भरता बनकर तैयार है. इसे रोटी या पराठे के साथ पैक कर दें.

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!