Breaking News in Primes

जिला विश्वकर्मा समाज संघ रायसेन ने किन्नरों द्वारा विश्वकर्मा समाज के युवक की हत्या

0 214

जिला विश्वकर्मा समाज संघ रायसेन ने किन्नरों द्वारा विश्वकर्मा समाज के युवक की हत्या और

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

————————————–

नाबालिग लड़की से दुराचारऔर फांसी पर लटकाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,जताया भारी आक्रोश नारेबाजी भी की

रायसेन। प्रदेश के दो जिलों में अलग-अलग घटनाओं के विरोध में मंगलवार की शाम जिला विश्वकर्मा समाज संघ रायसेन सड़कों पर उतरा।मंगलवार की शाम के समय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने नारेबाजी कर डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा अपर कलेक्टर श्वेता पवार को कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के नाम ज्ञापन सौंप गए।

ज्ञापन के हवाले से बताया गया कि विदिशा के विश्वकर्मा समाज का एक युवाआदर्श विश्वकर्मा भोपाल में कोई प्राइवेट जॉब करता था ।वह रोजाना गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल आना जाना करता था। घर लौटते समय ट्रेन में एक किन्नर से अवैध चौथ वसूली को लेकर उससे विवाद हो गया।किन्नरों ने एकजुट होकर और युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी ।पठार गंजबासौदा के समीप किन्नरों ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया।जिससे युवक आदर्श विश्वकर्मा की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में प्रदेश भर का विश्वकर्मा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। दूसरी घटना विदिशा जिले की तहसील कुरवाई के उमरछा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ पुलिस जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करे।इन्हीं घटनाओं को लेकर आज मंगलवार की शाम जिला विश्वकर्मा समाज संघ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। जहां नारेबाजी करके कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप गए ।दूसरी घटना विदिशा जिले की कुरवाई क्षेत्र के उमरछा गांवकी एक नाबालिग लड़की की है।ज्ञापन सौंपने वालों में शिवचरण विश्वकर्मा सौदान सिंह विश्वकर्मा एडवोकेट राकेश विश्वकर्मा मुन्ना लाल दाऊ, मुन्ना लाल सरपंच राजेश विश्वकर्मा आमापानी,रघुवीर सिंह विश्वकर्मा ढंकना,जोधा राम सिंह,राम बाबू आदि मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!