Breaking News in Primes

यूपी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव अभियान की तैयार की गई रूपरेखा

0 13

News By- नितिन केसरवानी

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी के जनप्रतिनिधिगण,  जिला पदाधिकारीगण,  मण्डल अध्यक्षगण को आगामी उत्सव अभियान हेतु बताई प्रमुख बातें।

कौशाम्बी:  आगामी कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार के सकुशल 08 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान 24 मार्च से 14 अप्रैल 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना सुनिश्चित करना है यह अभियान प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह द्वारा कार्य योजना के अनुसार पूर्ण करना है साथ ही आगामी 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर प्रत्येक बूथ पर बैठक कर सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करना है तथा कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा लगाना है संपर्क कार्यक्रम द्वितीय चरण में 07,08,09 अप्रैल को वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को आवंटित शक्ति केंद्र /गांव में जो शेष रह गए हैं उसको पूर्ण करना है। तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता कार्यक्रम करना हैं एवं जिले के सभी बूथों पर चित्र लगाकर पुष्पार्चन करना है व भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता विषयों पर किए गए कार्यों की चर्चा भी करनी है। सरकार द्वारा आयोजित लाभार्थी मेला वन  डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्टाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाना है इस प्रदर्शनी में संख्या की व्यवस्था करना है प्रदर्शनी में संख्या की दृष्टि से जिले के मंडल को अलग-अलग दिन की योजना करना है। ऐसी तमाम बातों को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने विस्तार से बताया व कार्ययोजना तय की गई इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, कार्यक्रम के सह संयोजक कमल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष चक्रेश मिश्रा, अजय पाण्डेय, अरविंद द्विवेदी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,नितिन पासी, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य, जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मण्डल अध्यक्षगण, व वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!