Breaking News in Primes

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत उमंग कॉर्नर स्थापित किया गया

0 46

खलघाट

रिपोर्टर/चेतन शर्मा

 

शा. बा. उ. मा. वि. खलघाट में “उमंग-कॉर्नर” स्थापित किया

———————————-

आज दिनांक 20 मार्च 2025 को शा. बा. उ. मा. वि. खलघाट में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत “उमंग कॉर्नर” स्थापित किया गया

संस्था प्राचार्य अलका भदौरिया ने बताया कि इस कॉर्नर पर किशोरावस्था के बच्चों के लिए आवश्यक व्यवहारिक ज्ञान व कौशल से जुड़ी पाठ्य सामग्री उपलब्ध रहेगी जो किशोर अवस्था के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है साथ ही इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, हिंसा और चोट के खिलाफ सुरक्षा ,स्वास्थ्य ,तनाव प्रबंधन ,प्रभावी संवाद, जेंडर संवेदीकरण ,हिंसा से बचाव ,बच्चों के अधिकार और कर्तव्य, घर में बेटी- बेटा में समानता का भाव ,परस्पर सम्मान व सहयोग की भावना विकसित करना आदि पर आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा जो विद्यालय में अध्यनरत किशोर एवं किशोरियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। कॉर्नर के अंतर्गत सामग्री में बड़े हार्ड बोर्ड , कार्ड-पोस्टर,उमंग मार्गदर्शिका तथा एक “प्रश्नपेटी” आदि उपलब्ध रहेंगे जो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धार से प्राप्त हुई है ।बच्चे प्रश्नपेटी में अपने मन के प्रश्न जो आमतौर पर वह पूछने में झिझक महसूस करते हैं उन्हें प्रश्नपेटी में डालेंगे और शिक्षक उनका समाधान करेंगे ।इस अवसर पर जानकारी उमंग प्रभारी धर्मेंद्र पाटीदार, अनीता ठाकुर एवं विजय शर्मा सहित संस्था के शिक्षकगण जे सी डावर, हुकुम सिंह डावर, हरेकृष्ण यादव,विट्ठल सोनी,लक्ष्मी ठाकुर ,माधुरी पाटीदार,हरिराम पाटीदार ,संगीता श्रीवास्तव पूर्णिमा पगारे ,टीना केवट ,ललित यादव, ,आरएस मुवेल ,रागिनी काटीवाल आदि उपस्थित थे ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!