Breaking News in Primes

कौशांबी में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों का आतंक, बीजेपी नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी, SHO के सामने ही घंटों मचाया उत्पात, गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने

0 30

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन

कौशाम्बी:  माफिया अतीक अहमद का तो खात्मा हो गया, लेकिन उसके गुर्गों का आतंक अभी भी बदस्तूर जारी है। अतीक के गुर्गों ने कौशांबी जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हर्ष केसरवानी की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर माफियाओं ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद माफियाओं ने हमला बोल दिया। महामंत्री हर्ष केसरवानी और उनके भाई शशांक पर हमला किया गया। इतना ही नहीं यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। अतीक के गुर्गों ने एसएचओ चंद्रभूषण मौर्य की मौजूदगी में घंटों उत्पात मचाया। एसएचओ के सामने बीजेपी नेता की लाइसेंसी पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा चौराहे की है। पुलिस के सामने हथियारबंद अतीक के गुर्गों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

हालांकि, गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्शन में है। एसपी के आदेश पर 6 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मो. उमर, सलमान अहमद, रितेश, समर, अथर और नीतीश पर केस दर्ज किया है। मो. उमर और सलमान अहमद माफिया अतीक के गुर्गे बताये जा रहे हैं। बता दें कि ये गुर्गे करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर हर्ष केसरवानी और उसके भाई पर हमला किया गया। वहीं, बीजेपी नेता हर्ष केसरवानी ने सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!