Breaking News in Primes

कौशाम्बी: सरकारी हैंडपम्प में मोटर लगाने को लेकर विवाद, लाठी डंडे व रॉड मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

0 210

News By- नितिन/ हिमांशु उपाध्याय

घटना दर घटनाओं से थर्राया संदीपन घाट थाना क्षेत्र आखिर क्या वजह जो दागी, दरोगा पर आला अफसर मेहरबान..?

कौशाम्बी : जनपद के थाना संदीपनघाट अंतर्गत पश्चिम टोला महगांव में सुबह दो पक्षों में सरकरी हैंडपंप पर मोटर लगा लेने के सम्बन्ध में लाठी डंडों से मारपीट हुई थी, जिसमें सैफी (35) पुत्र बन्ने नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मौके से आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । मौके पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। लॉ एंड ऑर्डर सामान्य है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव में युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना ने पूरे क्षेत्र में डर का माहौल पैदा कर दिया है। मामूली विवाद के चलते हुई इस वारदात में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के पहुँचने पर पूरी स्थिति साफ हो पाई, और मामले की जाँच शुरू की गई।

हालाँकि, इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि आरोपी युवक कथित तौर पर हिस्ट्रीशीटर हैं और स्थानीय थानेदार के साथ उनके गहरे संबंध हैं। जो यह दर्शाता है कि प्रशासनिक ढांचे में गंभीर अनियमितताएँ हैं। थानेदार पर व्यापारियों और स्थानीय अपराधियों के साथ सांठगांठ करने के आरोप लग रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। जनता पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

दो पक्षों में मारपीट में एक व्यक्ति की हुई मौत के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को दी
बाइट…

 

थाना संदीपनघाट अंतर्गत पश्चिम टोला महगांव में सुबह लगभग 10 बजे दो पक्षों में सरकरी हैंडपंप पर मोटर लगा लेने के सम्बन्ध में लाठी डंडों से मारपीट हुई थी ,जिसमें सैफी (35) पुत्र बन्ने नाम के व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मौके से आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । मौके पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। लॉ एंड ऑर्डर सामान्य है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!