Breaking News in Primes

बामन्दी की एक स्कूल में शिक्षक एवं नाबालिक छात्र में विवाद,दोनो ने कराया प्रकरण दर्ज

0 1,299

बामन्दी की एक स्कूल में शिक्षक एवं नाबालिक छात्र में विवाद,दोनो ने कराया प्रकरण दर्ज

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

शासकीय स्कूल में परीक्षा देने गए छात्र का स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर शिक्षक से विवाद हुआ। नाबालिक छात्र की रिपोर्ट पर शिक्षक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है, वही शिक्षक की रिपोर्ट पर छात्र एवं उसके पिता पर प्रकरण दर्ज हुआ है।

थाना प्रभारी बलकवाडा रितेश यादव ने बताया कि ग्राम बामदी के नाबालिक छात्र देव पिता महेश हतागले ने बताया कि में निजी स्कूल में कक्षा 8 वीं में पढ़ता है। मेरा परीक्षा केंद्र मां वी बामदी है। में गुरुवार को स्कूल से परीक्षा देकर जा रहा था तो स्कूल के शिक्षक दिनेश पटेल ने स्कूल बल्ब तोड़ने की बात को लेकर मुझे थप्पड़ मारा एवं जातीसचुक शब्द बोले फिर पीवीसी पाइप से मारा। पुलिस ने सहायक शिक्षक दिनेश पिता पटेल निवासी रूपखेड़ा पर मारपीट एवं एस सी एस टी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। वही शिक्षक दिनेश पटेल ने बताया कि छात्र देव ने स्कूल का बल्ब एवं पंखे आदि को नुकसान पहुंचाया था। इसको लेकर छात्र को समझाया था। शाम को छात्र के पिता महेश हतागले ने मेरे को गालियां दी एवं अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने शिक्षक की रिपोर्ट पर छात्र एवं उसके पिता पर बीएनएस की धाराओं के साथ सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

 

वर्जन

 

दोनो पक्षों ने प्रकरण दर्ज करवाया है। हमने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

रितेश यादव थाना प्रभारी बलकवाडा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!