Breaking News in Primes

व्यापारियों के साथ बैठक कर बैंक ने सहयोग करने का दिया आश्वासन

0 23

News By- नितिन केसरवानी

व्यापारियों के साथ SBI चीफ प्रबंधक ने बैठक किया।
भारतीय स्टेट बैंक भरवारी के मुख्य शाखा प्रबंधक भानु प्रकाश के नेतृत्व में शनिवार को भरवारी कस्बे के फॉरेस्ट रेस्टोरेंट नया बाजार में व्यापार संगठन के पदाधिकारियो के साथ बैठक हुई।
बैठक में व्यापार मंडल संगठन के जिलाध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। उक्त बैठक के माध्यम से बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों की तमाम समस्याओं और सुझाव पर चर्चा किया जहां लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम के बारे में व्यापारियों से बैंक अधिकारियों ने वार्ता कर उन्हें सहयोग दिए जाने का भरोसा दिया है।
बैठक में प्रयागराज से पहुंचे बैंक अधिकारियों ने कहा कि भरवारी के व्यापारियों का हमेशा बैंक के साथ सहयोग रहा है और बैंक व्यापारियों के इस सहयोग का आभारी है बैंक अधिकारियों ने कहा कि व्यापार बढ़ाने में आने वाली आर्थिक दिक्कत में बैंक हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा बैठक में राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष अरविंद केशरवानी, जिलाध्यक्ष गौरव कुमार मोनू, जिला उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल बब्बू, नगर अध्यक्ष नीरज बनारसी, नगर महामंत्री मुकेश केसरवानी, नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार राजू, राजू गुलाटी, विवेक मघुकर, समेत प्रमुख व्यापारी नेता वा भारतीय स्टेट बैंक से मोहम्मद जियाउल उल्ला खान सी एम क्रेडिट तथा हरीश चंद्र रैकवाल फील्ड ऑफिसर भारतीय स्टेट बैंक भरवारी, SBI के मुख्य शाखा प्रबन्धक भरवारी भानु प्रकाश वा राज कुमार धुरिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!