Breaking News in Primes

जिला पंचायत सदस्य मनियारो राठिया क्षेत्र क्रमांक 16 में मिल रहा अपार जन समर्थन

0 164

*जिला पंचायत सदस्य मनियारो राठिया क्षेत्र क्रमांक 16 में मिल रहा अपार जन समर्थन*

 

धरमजयगढ। आगामी जिला पंचायत (डीडीसी) चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 16 से प्रत्याशी मनियारो राठिया इन दिनों जोरदार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उनके विकास के वादे और जनता से सीधा जुड़ाव उन्हें क्षेत्र में सबसे चर्चित प्रत्याशी बना रहा है। गाँव-गाँव में उनके समर्थन में बैठकें हो रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं।

*जनता के बीच लोकप्रियता बढ़ी*

आपको बता दें,मनियारो राठिया का साफ-सुथरा राजनीतिक रिकॉर्ड और उनकी समाजसेवा की छवि लोगों को प्रभावित कर रही है। वे वर्षों से क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में उनके प्रति भरोसा बढ़ा है। लोग उन्हें एक कर्मठ और ईमानदार नेता के रूप में देख रहे हैं, जो अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सक्षम हैं।

 

*विकास की गंगा बहाने के इरादे से लड रही है चुनाव*

 

मनियारो राठिया अपने प्रचार के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जैसे वन अधिकार पट्टा, प्रतियेक गाँव गाँव में डामरीकरण सड़क, पुलिया, हर घर तक बिजली, पानी पहुंचाने को जोर दे रहे हैं,

 

*सड़क अवगमन करने में हो रही समस्या का समाधान*

*शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार*

*कृषि और रोजगार के अवसर बढ़ाना*

*महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए नई योजनाएँ*

*गाँव-गाँव में मिल रहा समर्थन*

चुनावी प्रचार के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता है। क्षेत्र के कई युवा, किसान और महिलाएँ उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। लोग मानते हैं कि अगर मनियारो राठिया इस चुनाव में जीतते हैं, तो क्षेत्र में नई विकास योजनाएँ जैसे सड़क, नदी नालो में पुलिया, बिजली, पानी, और अनेक जनता की समस्याओं का समाधान होगा।

 

*विपक्ष की बड़ सकती है मुस्किले*

क्षेत्र क्रमांक 16 में डीडीसी चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। मनियारो राठिया के पक्ष में बढ़ती लहर से उनके प्रतिद्वंद्वी भी सक्रिय हो गए हैं। लेकिन जिस तरह से जनता का समर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे वे मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि मतदान के दिन जनता का निर्णय किसके पक्ष में जाता है, ये जनता का मत होगा। बहरहाल क्षेत्र में मनियारो गणेश राठिया का चर्चा बना हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!