Breaking News in Primes

मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलराम भुरे निलंबित* *वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करना,एवं मुख्यालय पर निवास नहीं करने को लेकर*

0 83

*मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलराम भुरे निलंबित*

*वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करना,एवं मुख्यालय पर निवास नहीं करने को लेकर*

धरमपुरी// मोनू पटेल

नगर परिषद सीएमओं धरमपुरी बलराम भुरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर धार द्वारा उनके पत्र के आधार इंदौर संभाल आयुक्‍त दीपक सिंह ने की है। बलराम भुरे पर अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना करने, स्वेच्छाचारिता से कार्य करने और अनुशासनहीनता का आरोप है। धार कलेक्‍टर ने बताया कि बलराम भुरे को नगर की प्रमुख समस्याओं के संबंध में कई बार निर्देशित किया गया था लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

प्रमुख समस्याओं का समाधान लंबित – नगर में मांस-मटन की दुकानों का स्थानांतरण, धार्मिक स्थलों का सीमांकन, शीतला माता घाट के पास सफाई और दुकानों के अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य लंबित हैं। इन कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बलराम भुरे द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कर्तव्य स्थल पर निवास नहीं – इसके अतिरिक्त बलराम भुरे अपने कर्तव्य स्थल पर निवास नहीं करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनसे संपर्क करने पर अधिकांशतः उनका मोबाइल बंद रहता है, जिसके कारण नगर की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

बलराम भुरे को मध्‍यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील), नियम, 1966 के नियम – 9 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उनका मुख्यालय जिला कार्यालय, कलेक्टोरेट धार निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!