Breaking News in Primes

प्रमुख मार्गों से निकले स्वयंसेवकों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत,कदमताल से दिखाया अनुशासन

0 362

ग्राम बालसमुद में निकला पथ संचलन….

 

प्रमुख मार्गों से निकले स्वयंसेवकों का किया पुष्पवर्षा से स्वागत,कदमताल से दिखाया अनुशासन

 

कसरावद- राजू पटेल(खरगोन)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ग्राम बालसमुद में रविवार की शाम को पथ संचलन निकाला गया। इसमें शामिल स्वयं सेवकों ने कदम ताल करते हुए अनुशासन का महत्व बताया।ग्राम बालसमुद की पाटीदार धर्मशाला परिसर में बौद्धिक हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कसरावद खंड के संपर्क प्रमुख सुभाष पटेल द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष में स्वयं सेवकों को दिए गए पंच परिवर्तन के कार्य सामाजिक समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक शिष्टाचार को विस्तार से बताया। इसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के दौरान स्वयं सेवकों का जगह-जगह समाजसेवियों,मातृ शक्ति और युवाओं द्वारा पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पथ संचलन से पहले सभी स्वंयसेवक पाटीदार धर्मशाला में एकत्रित हुए। जहां बौद्धिक का आयोजन हुआ।

 

 

व्यक्ति निर्माण से होता है राष्ट्र निर्माण

 

स्वयंसेवकों को बताया गया कि संघ भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने व आदशों को बढ़ावा देता है। बहुसंख्यक हिंदू समाज को संगठित करने, व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है,पथ संचलन धर्मशाला से शुरू होकर साटकुर मार्ग,बाजार चौक,पटेल मोहल्ला,नदी मोहल्ला,श्री राम मंदिर चौक,श्यामजी मोहल्ला,मुख्य मार्ग से बस स्टैंड से पुनः पाटीदार धर्मशाला पहुंचा जहां पथ संचलन का समापन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर बालसमुद मंडल की सभी ग्राम शाखाओं के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!