Breaking News in Primes

मोहरिया पहुंची मड़वास पुलिस, रहवासी को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

साइबर अपराधों से बचाने पुलिस जारी कर रही है"शेफ क्लिक"के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

0 128

मोहरिया पहुंची मड़वास पुलिस, रहवासी को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

 

साइबर अपराधों से बचाने पुलिस जारी कर रही है”शेफ क्लिक”के तहत जागरूकता कार्यक्रम।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

चलाए जा रहे “शेफ क्लिक”अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ.रविंद वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के निर्देशन एव एसडीओपी कुसमी – मझौली सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी मड़वास केदार परोहा के नेतृत्व में मड़वास पुलिस लगातार स्कूल ,कॉलेज तथा सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच छात्र-छात्राओं तथा लोगों को साइबर अपराध तथा महिला अपराध के संबंध में जानकारी देते हुए बचाव के लिए जागरूकता का पाठ पढ़ा रहे हैं इसी कड़ी में आज 9 फरवरी को मड़वास पुलिस चौकी अंतर्गत मोहरिया झूंगी बस्ती पहुंच लोगों के बीच सेफ क्लिप साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर अपराध के विधिवत जानकारी देते हुए बचे रहने तथा महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। विगत 2 फरवरी को एसडीओपी कुसमी मझौली सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी मड़वास केदार परोहा, पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी टिकरी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ हाई स्कूल सिकरा पहुंच साइबर अपराधों के बचाव के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर साइबर अपराधियों से कैसे स्वयं , परिवार व समाज के लोगों को बचाना है साइबर अपराधी कैसे अपराधों को अंजाम देते हैं के संबंध में विधिवत जानकारी देते हुए बताया गया कि वीडियो कॉलिंग अटैंड न करना अनचाही ईमेल को ओपन नहीं करना एपीके फाइल को नहीं खोलना वहीं टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!