Breaking News in Primes

चाबी बनाने का झांसा देकर ग्राम बामन्दा में अलमारी से सोना चांदी के आभुषणों पर हाथ साफ करने वाले बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 738

चाबी बनाने का झांसा देकर ग्राम बामन्दा में अलमारी से सोना चांदी के आभुषणों पर हाथ साफ करने वाले बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो आरोपियों के साथ 3 लाख का माल बरामद

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बामंदा में 11 जनवरी को चाबी बनाने के बहाने सोने चांदी के कीमती जेवरो की चोरी हुई थी जिसका पुलिस ने खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।जिसका खुलासा प्रेस वार्ता के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर बारिया ने चौकी खलटांका पर किया,

 

पुलिस ने बताया कि 11 जनवरी को ग्राम बामन्दा से एक चोरी रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिसमें फरियादी ने बताया था कि मेरे पति काम से बाहर गये थे,मेरे घर के सामने दो व्यक्ति ताला चाबी बनाने वाले लाकर सुधारने वाले आवाज देते आये जिनको मैने अपने घर में अलमारी का लाकर सुधारने का बोला तो उक्त दोनो व्यक्ति मेरे के अंदर आकर अलमारी का लाकर सुधारने लगे इस दौरान उक्त दोनो व्यक्ति मेरे से बोले कि 2 गिलास पानी ले आओ तो मै पानी लेकर आई तो उक्त दोनो व्यक्ति पानी पीकर बोले कि अलमारी के लाकर में चाबी नहीं बैठ रही है हम हार्डवेयर से सामान लेकर आधे घण्टे में आते है ऐसा बोलकर उक्त दोनो व्यक्ति वापस नही आये। मैने मेरी अलमारी को खोलकर देखा तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, सोने के 40 मोती, सोने की एक जोड झूमकी, एक सोने की अंगुठी,दो जोड पायजेब चांदी के नहीं दिखे। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया और अज्ञात बदमाशो की सर्चिंग शुरू की गई,

 

पुलिस ने उक्त अपराध की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराकर पुलिस टीम को सक्रिय किया ओर सीसीटीव्ही फूटेज निकाले गए साथ ही सायबर सेल खरगोन टीम को बुलाया गया। टीमों द्वारा लगातार सक्रिय रहकर सीसीटीव्ही कैमरो व अन्य माध्यमों से अज्ञात बदमाशो के बारे में जानकारी एकत्र की आरोपी नाम पप्पुसिंह पिता मेहरसिंह दांगी जाति सिकलीगर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार तथा सुनिल उर्फ सुखेन्दरसिंह पिता मोतेसिंह पंजाबी जाति सिकलीगर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बाकानेर थाना मनावर जिला धार को पकडने में सफलता हासिल की गई,पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी शातिर होकर विभिन्न मार्गो होते हुये योजनाबध्द तरीके से रैकी कर उक्त घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से आरोपीगण इधर उधर भागते रहे,दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने

सोने का मंगलसूत्र,सोने के 40 मोती,सोने की एक जोड झमकी,एक सोने की अंगुठी,दो जोड पायजेब चांदी के जप्त किए वही

घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीडी डिलक्स भी जप्त की गई,उक्त प्रकरण मे एसडीओपी मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा रितेश यादव के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या, सउनि नहारसिंह सेमले, सउनि अशोक नैय्यर, सउनि जोगेन्द्र पाटीदार,धनसिंग, अखिलेश भूरिया, नीरज यादव,पंकज शर्मा,साहिल सेन,विकास अवास्या,प्रवीण सोलंकी, धर्मेन्द्रसिह सोलंकी,तिलक खर्ते,राकेश चौहान,संजय पंवार, देवीसिंग चौहान,राधेश्याम दुबेला , कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल मोगरे,सायबर टीम के अभिलाष डोंगरे तथा सचिन चौधरी सहित चौकी बाकानेर की सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!