Breaking News in Primes

मझौली में औपचारिकता पूर्ण मना गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व।

0 247

मझौली में औपचारिकता पूर्ण मना गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व।

 

खंण्ड स्तरीय कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं की पुनरावृत्ति।

 

अधिकारियों,कर्मचारियों, प्रतिनिधियों के साथ स्कूलों ने संस्कृत कार्यक्रम से बनाई दूरी।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले भर के साथ मझौली उपखंड में भी 76वें गणतंत्र दिवस 2025 के पावन अवसर पर शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयो में ध्वजारोहण कर उत्साह पूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। वही शासकीय कार्यालयों एव स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र में औपचारिकता पूर्ण ध्वजारोहण किया गया। खबर है कि कुछ उप स्वास्थ्य केंद्र में तो आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मात्र झंडा ले जाकर गाढ़ दिया गया है। कुछ में तो ध्वजारोहण किया ही नहीं गया। खंण्ड स्तरीय कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली के प्रांगण में संपन्न हुआ जहां 15अगस 2024 की भांति इस वर्ष भी अव्यवस्थाओं के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम से एक ओर जहां अधिकांश अधिकारी कर्मचारी एवं प्रतिनिधि दूरी बनाए रखें वही व्यवस्थाओं व उपेक्षा से रुष्ठ विद्यालय संचालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वॉक आउट कर रखे थे। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। तदुपरांत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर एनसीसी कैडेट की परेड की सलामी ली गई। मुख्यमंत्री के संदेशों का वचन जनपद उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। बताते चले कि15 अगस्त 2024 के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अधिकारियों के लापरवाही के कारण स्कूल शिक्षकों एवं छात्रों को हल्की बारिश होने पर बहुत कुछ कठिनाइयां झेलनी पड़ी थी यहां तक की सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को कीचड़ में लेट कार्यक्रम की प्रस्तुति देनी पड़ी थी साथ ही उपेक्षा व फटकार भी झेलनी पड़ी थी शायद यही कारण रहा की इस बार राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर गिने-चुने विद्यालय ही अधिकारियों के काफी मकस्कत के बाद कार्यक्रम में भाग लिए। यहां तक कि षड्यंत्र व उपेक्षा की भुक्त भोगी नामी गिरामी शासकीय मॉडल स्कूल भी इस बार कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

खंण्ड प्रशासन द्वारा द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशस्त्र पत्र पर भी पक्षपात पूर्ण व्यवहार का प्रश्न चिन्ह लग रहा है? अधिकारियों कर्मचारियों की माने तो जो कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वाहन न करते हुएअधिकारियों के चमचागिरी में लगे रहते हैं तथा भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं ज्यादातर वहीं प्रशस्त्र पत्र प्राप्त कर रहे हैं।

 

*बीआरसीसी का गोल मोल जबाब*

राष्ट्रीय पर्व 15अगस स्वतंत्रता दिवस व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर खंण्ड स्तरीय कार्यक्रम में व्याप्त अवस्थाओं जिसके कारण स्कूल संचालकों एवं बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है लेकर जब विकास खंड स्रोत समन्वयक जन शिक्षा केंद्र मझौली से जानकारी चाहिए गई तो उनके द्वारा ऐसा गोल-मोल जवाब प्रस्तुत किया गया कि जैसे संपूर्ण स्थिति से अज्ञान हो मीडिया के लगातार सवाल करने पर कहां गया कि अव्यवस्था से स्कूली बच्चों और शिक्षकों को हुई परेशानी के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है सुधारने का प्रयास किया जाएगा बस इतना कहकर अपना पल्ला झाड़ लिए। जबकि 15 अगस्त 2024 को हल्की बारिश में बच्चे शिक्षक और अभिभावक भीगते कांपते बाहर खड़े थे बच्चे कीचड़ में लेट -कूद संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थे उस समय बीईओ तथा बीआरसीसी शिक्षा विभाग के प्रमुख दोनों जिम्मेदार मंच पर विराजमान हो आनंद ले रहे थे। 26 जनवरी 2025 को भी इन्हें अधिकारियों की उपस्थिति में व्यवस्था बनाने के लिए स्कूली बच्च कुर्सी टेबल ढोते देखें गए जबकि स्कूलों में चपरासी चौकीदार पदस्थ हैं बताया यह भी जा रहा है कि अन्य विभाग के कर्मचारियों को भी व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंप गई थी फिर भी बच्चों को कुर्सी टेबल ढोना पड़ा इस नजारे को भी जिम्मेदार अधिकारी देख नजर अंदाज कर गए। अव्यवस्था को लेकर भाजपा के जिला मंत्री वरिष्ठ संविदाकार वार्ड पार्षद नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 6 लवकेश सिंह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के लिए एसडीएम मझौली से कहा गया है

अब देखना होगा एसडीएम क्या कुछ कार्यवाही कर पाते हैं है।

 

*सस्कृतिक कार्यक्रम में ज्ञान मंदिर ने मारी बाजी*

 

15 अगस्त 2024 सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को

अव्यवस्था की परेशानी झेलनी पड़ी थी शायद इसी नगर क्षेत्र के ही जाने-माने विद्यालय इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखें जिससे सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्ण रूप से फीका रहा। इस कार्यक्रम में मात्र तीन विद्यालयों सरस्वती हाई स्कूल ज्ञान मंदिर, शासकीय सीएम राइस, प्रभा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाग लिया जहां के छात्र-छात्राओं ने मनमोहन गीत गानों एवं नित्य नाटकों की प्रस्तुति दी जिसमें सरस्वती हाई स्कूल ज्ञान मंदिर प्रथम, शासकीय सीएम राइस दुतीय, प्रभा पूर्व हाई स्कूल तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

 

*शासकीय कार्यालयो व में हुआ ध्वजारोहण*

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर उपखंड के प्रमुख विभागों में ध्वजारोहण किया गया सिविल न्यायालय मझौली में न्यायिक मजिस्ट्रेट, तहसील कार्यालय में एसडीम आर पी त्रिपाठी, थाना में एसडीओपी सुश्री रोशनी सिंह, जनपद में जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह, शासकीय सीएम राइस उत्कृष्ट में प्राचार्य के एल विश्वकर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांड में प्राचार्य प्रीता शुक्ला, अशासकीय विद्यालय श्री बालाजी पब्लिक स्कूल , विध्याचल पब्लिक स्कूल, कलावती मझौली, सरस्वती ज्ञान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर आदि में विद्यालय प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 

*मीसाबन्दी की धर्मपत्नी का हुआ सम्मान*

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मझौली उप खंड प्रशासन से तहसीलदार दशरथ सिंह ,नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा, नगर प्रशासन से नगर परिषद अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता , सीएमओ अमित सिंह ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनैना सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वी.डी. रावत आदि मीसाबंदी स्वर्गीय श्री लाल गजाधर सिंह बघेल की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। तथा उनके धर्म पत्नी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मीसाबंदी स्व.श्री लाल गजाधर सिंह बघेल का 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर सम्मान किया जाता था उनके मृत्यु उपरांत उनके धर्मपत्नी को सम्मानित किया जा रहा है।

*माध्य.शाला पांड में हुआ विशेष भोज*

इस गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर खंण्ड स्तरीय विशेष भोज का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांड में आयोजित किया गया जहां खण्ड स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं जनपद अध्यक्ष मझौली, तथा एसडीएम मझौली के साथ विकास स्तर के अधिकारी- कर्मचारी व जनप्रतिनिधि पहुंच स्कूली बच्चों के साथ बैठ कर पकाया गया रुचिकर भोजन ग्रहण किये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!