Breaking News in Primes

ई .सी एम सिंह की मृत्यु पर जारी है शोक संवेदना का दौर।

0 239

ई .सी एम सिंह की मृत्यु पर जारी है शोक संवेदना का दौर।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

थाना क्षेत्र मझौली के कठहा देवरी निवासी गहरवार परिवार के प्रतिष्ठित सेवा निवृत्त एसडीओ जल संसाधन विभाग ई. चंद्र मोहन सिंह का हृदय गति रुक जाने के कारण विगत 21 जनवरी को 74 वर्ष की उम्र में रीवा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिनका दाह संस्कार काशी बनारस में किया गया था क्रिया कर निज निवास कठहा देवरी में किया जा रहा है। जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का दौर जारी है। बताते चले की मृतक की पोस्टिंग ई.पद पर जल संसाधन विभाग में गुलाब सागर परियोजना में हुई थी जो एसडीओ के पद पर पदस्थ रहते हुए सेवा निवृत्त हुए थे।

जिसके दो पुत्री एक पुत्र हैं जो माता-पिता के साथ सुखमय वैवाहिक जीवन अपने -अपने घरों में व्यतीत कर रहे थे। लेकिन पिता की अकास्मिक मृत्यु पल भर में खुशी को मातम में बदल दिया। मृतक श्री सिंह मझौली क्षेत्र के वरिष्ठ संविदाकार (जी .सी .एम. कांट्रेक्शन कम्पनी) के मालिक भाजपा जिला मंत्री लवकेश सिंह देवरी (कठहा) गहरवार परिवार से हैं जो लवकेश सिंह के बड़े पिता के पुत्र व बड़े भाई है।जिनकी समाज , विभाग एवं क्षेत्र में अलग छवि थी वहीं प्रतिष्ठित गहरवार परिवार से थे जिनके मृत्यु पर जात -परिवार, नात-रिश्तेदारों के साथ जिले भर के विभागीय अधिकारी कर्मचारी तथा शुभचिंतक शोक संवेदना व्यक्त करने पुस्तैनी गृह निवास कठहा देवरी पहुंच गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुखित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वरीय प्रार्थना की जा रही है। जिसके मृत्यु उपरांत क्रिया कर्म कठहा देवरी में 30 जनवरी को दशगात्र,31जनवरी को एकादश, एवं 3फरवरी 2025 दिन सोमवार को त्रयोदश ब्राह्मण भोज एवं सह भोज संपन्न किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!