Breaking News in Primes

लौह नगरी को धूल से निजात दिलाने संयुक्त संघर्ष समिति ने किया चक्का जाम

0 1,023

लौह नगरी को धूल से निजात दिलाने संयुक्त संघर्ष समिति ने किया चक्का जाम

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल इन दिनों पूरी तरह धूल की चपेट में है। सड़कों पर पैदल यात्री एवं दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। विदित हो कि किरंदुल नगर को दो हिस्से में जोड़ने के लिए एकमात्र सड़क है, इस सड़क पर बड़ी मालवाहक गाड़ियां जैसे टिप्पर, हाईवा, 10 चक्का आदि का आवागमन ज्यादा हो गया है। इसके कारण पैदल यात्री एवं दुपहिया वाहन का इस सड़क पर चलना बहुत ही कठिन हो गया है। धूल के गुबार के कारण कई बार सामने से आने वाली गाड़ी नहीं दिखती है, जिससे कई दुर्घटनाएं भी इस सड़क पर हुई है।

हाईवा द्वारा लौह अयस्क चूर्ण का परिवहन किया जाता है, जो हवा में उड़ कर पूरे नगर में फैल रही है। सड़क ही नहीं बल्कि लोगों के घरों में भी यह लौह चूर्ण रोजाना देखने को मिलते हैं। इन सभी समस्याओं को देखते हुए आज दोपहर 03:30 बजे नगर के आईबीपी पेट्रोल पंप के सामने की मुख्य सड़क को एनएमडीसी परियोजना के संयुक्त संघर्ष समिति (एटक एवम इंटक) के साथियों ने जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गई। नगरवासी धूल मुक्त नगर की नारेबाजी भी करते दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल किरंदुल परियोजना के सिविल प्रमुख रामनाथ एवं सिविल के नरेश कुमार (डी जी एम वर्क्स) उक्त स्थल पर पहुंच कर संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से चर्चा कर आश्वासन देते हुए बड़ी गाड़ियों का आवागमन तत्काल प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया । और कहा गया कि 2 दिनों में इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। टैंकर द्वारा पानी का छिड़काव लगातार किया जाएगा, मजदूर लगा कर धूल व कचड़े की सफाई की जाएगी एवं स्कूल लगने के समय बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद रखा जाएगा। आश्वासन के बाद संयुक्त संघर्ष समिति ने सड़क खाली कर आवागमन पुनः चालू कराया। आज के इस जन आंदोलन का नेतृत्व एटक के कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा एवं इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना स्वामी द्वारा किया गया। जिसमें एटक एवं इंटक के ऑफिस बैरर, पदाधिकारी, व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!