Breaking News in Primes

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान की समीक्षा बैठक ली

0 337

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 100 दिवसीय निक्षय अभियान की समीक्षा बैठक ली

 

अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश

 

बैतूल : कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय में 100 दिवसीय निक्षय अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल आफिसर, बीईई, बीपीएम, सीएचओ को राज्य स्तर से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने, सभी सीएचओ को मुख्यालय पर रहने एवं सभी संस्थाओं से फार्म-2 की प्रति दिवस रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिक से अधिक एक्स-रे किए जाने एवं सभी उच्च जोखिम व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाकर बैकलॉग पूर्ण कर शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के क्षय रोग नोडल अधिकारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक के दौरान विकासखण्ड अंतर्गत हुई मातृ मृत्यु केस की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. गोहिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रांजल उपाध्याय, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय, प्रभारी डीपीएचएनओ श्रीमति मधुमाला शुक्ला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार शाक्य एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!