Breaking News in Primes

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में – एक नया आगाज – समाजिक कार्यकर्ता ओमवती राठिया जेलपारा वार्ड से भाजपा के प्रबल दावेदार*

0 202

*धरमजयगढ़ नगर पंचायत में – एक नया आगाज – समाजिक कार्यकर्ता ओमवती राठिया जेलपारा वार्ड से भाजपा के प्रबल दावेदार*

 

 

धरमजयगढ़ नगर पंचायत पार्षद चुनाव से करेंगे राजनीति की शुरुवात,

 

*रायगढ़/धरमजयगढ़*

 

देश की राजनीति के साथ अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति में भी युवाओं का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है।

इसी तारतम्य में आपको बता दें कि नगर पंचायत धरमजयगढ़ से जेलपारा वार्ड नं 09 में लंबे समय से वार्ड वासियों के साथ मिल मिलाव , पूरी महिला शक्ति के साथ भजन कीर्तन, एवं महिलाओं के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता ओमवती राठिया चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बताया जाता है कि महिलाओं के साथ जमीनी स्तर पर काफी अच्छी पकड़ है।

 

वे जेलपारा वार्ड वासियों से परस्पर तालमेल रखते हुए सामाजिक कार्य में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, ओमवती राठिया को इस क्षेत्र में सक्रिय आदिवासी महिला कार्यकर्ता के रूप में चर्चा में बनी रहती है।

 

छत्तीसगढ़ में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर चुनाव की बिगुल बजने ही वाला है, वही ठंड में राजनीति गर्मी बढ़ने लगी है।

 

आपको बता दें कि धरमजयगढ़ नगर पंचायत जेलपारा वार्ड से आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता ओमवती राठिया धरमजयगढ़ वार्ड क्रमांक 09 के प्रबल दावेदार माना जा रही है। वही वार्ड वासियों की कहना है कि ओमवती राठिया सरल स्वभाव एवं लोकप्रिय समाजिक कार्यकर्ता हैं, अगर उनको भाजपा से मौका मिलती है तो भाजपा को जरूर लाभ मिलेगी।

 

नगर पंचायत के कई राजनीतिकार की माने तो नया चेहरा से भाजपा हमेशा से लाभ मिलती आई है, इस बार भी ओमवती राठिया के ऊपर भाजपा भरोसा करेगी तो वार्ड 09 से जीत पक्का होने की संभावना है।

 

 

ओमवती राठिया अनुभय सामाजिक कार्यकर्ता है। और लोगो की समस्याएं दूर करने की संघर्ष में लगे रहते है।

 

हमारे चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने हेतु सहयोगी साथियों और वार्ड के वरिष्ठजनों से उन्हें लगातार सुझाव प्राप्त हो रहा है।

 

ओमवती राठिया – मेरे लिए बड़ी सौभाग्य है कि मेरे नाम की चर्चा वार्ड वासियों की मन में है, इस विषय पर शीघ्र ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं हमारे राठिया समाज के जो वरिष्ठ नेताओं के मार्ग दर्शक एवं उनके आशीर्वाद से यह तय किया जायेगा की पार्षद चुनाव के पद हेतु चुनाव लड़ा जाए।

मेरे लिए चुनाव के परिणाम महत्वपूर्ण नहीं हैं।

मेरी मंशा क्षेत्र के लोगों के मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति और अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की है।

मैंने हमेशा इसे लेकर संघर्ष भी किया है, आगे भी यह क्रम अनवरत रूप से जारी रहेगा।।

सभी की आशीर्वाद एवं सहयोग से ही ये संभव होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!