Breaking News in Primes

समन्वित प्रयासों से जिले के समग्र विकास के लिए आगे बड़े: विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे 

0 132

समन्वित प्रयासों से जिले के समग्र विकास के लिए आगे बड़े: विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे

 

विकास के लक्ष्यों को निर्धारित टाइम लाइन में पूर्ण किया जाएं : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

 

प्रशासन गांव की ओर” के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

बैतूल:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर सतत अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर जिले की तरह बैतूल जिले का भी विस्तृत विजन डाक्यूमेंट तैयार किया गया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास हर आयामों पर उत्कृष्ट कार्य करने के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। साथ ही संपर्क विहिन क्षेत्रों में बेहतर रोड कनेक्टिविटी और जनजातीय वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ने के संकल्प भी निर्धारित हैं। सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी समन्वित प्रयासों से इस विजन डॉक्यूमेंट के अनुरूप बेहतर कार्य कर जिले के समग्र विकास के लिए एक साथ आगे बढ़े। यह बात विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित सुशासन सप्ताह”प्रशासन गांव की ओर” अभियान के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला में कहीं। कार्यशाला में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री हंसराज धुर्वे, अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमति पार्वती बाई बारस्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारियों उपस्थित रहें।

 

विधायक डॉ पंडाग्रे में कहा कि कोसमी, मोही,चोरडोंगरी कढ़ाई, इत्यादि जिले के औद्योगिक क्षेत्र को शीघ्र विकसित जाए ताकि यहां भूमि औद्योगिक इकाईयों के लिए आवंटित की जा सकें। जिससे जिले में औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो। उन्होंने जिले में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए टोपोग्राफी अनुरूप बैराजो के निर्माण करने और माइनिंग सेक्टर को भी विजन डॉक्युमेंट में शामिल करने के सुझाव दिए।

 

उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री धुर्वे ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए शिक्षा संबंधी अधोसंरचनाओं को सुदृढ़ किया जाए। जीर्ण शीर्ण स्कूल भवनों की मरम्मत शीघ्र की जाए। स्वीकृत नवीन स्कूल भवनों का गुणवत्ता पूर्ण रूप से निर्माण हो। बाउंड्रीवॉल विहीन स्कूलों में बाउंड्रीवॉल बनाई जाए। उन्होंने स्व सहायता समूह के माध्यम से गन्ने के पौधे और अन्य कृषि उत्पादों के तैयार किए जाने का सुझाव दिया।

 

अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती बारस्कर जिले में कृषि के विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी सतत फील्ड में रहकर किसानों को निरंतर समसामयिक सलाह दें। उन्हें फसल चक्र, उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग, नवीन तकनीकी, जैविक कृषि ,मर्दा परिक्षण इत्यादि बिंदुओं पर समझाइश दी जाए। उन्होंने जिले में स्वच्छता के विभिन्न पैरामिट्रस पर भी कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

 

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग जिले के हर क्षेत्र में विकास की हर संभावनाओं का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से समन्वय कर अच्छे से आकलन करें। विकास के लिए नवाचारों को अपनाएं। प्रस्तावित कार्ययोजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जाए और उनका सतत मॉनिटरिंग भी करें। विजन डॉक्यूमेंट के निर्धारित लक्षण को पूर्ण करने में सभी सक्रिय सहभागी बने।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जैन ने कार्यशाला में जिले की बेस्ट प्रैक्टिसेज जिसमें प्रमुख रूप से लखपति दीदी अभियान के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने विजन डॉक्युमेंट के प्रमुख 8 थीम जिसमें रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य , कृषि, पर्यटन, सार्वजनिक अवसंरचना एवं नागरिक सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और कला खेल और संस्कृति के विकास के विजन के संबंध में जानकारी दी गई। जिस पर विस्तृत चर्चा और विचार विमर्श किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!