Breaking News in Primes

राजधानी में फिर यातायात सुधारने के प्रयास, चार विभाग मिलकर बनाएंगे रिपोर्ट

0 45

भोपाल

 शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बार फिर से जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर चार विभाग जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस और परिवहन के अधिकारियों की समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति शहर के यातायात पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी और उसी के आधार पर आगे व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को यातायात सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए हैं।उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अगली बैठक लेंगे जिसमें समिति को प्रजेंटेशन देना होगा।बता दें नवदुनिया द्वारा लगातार शहर में अवैध पार्किंग और अव्यवस्थित यातायात को लेकर खबरें प्रकाशित की जार ही है।

एक वर्ष पहले हुई थी बैठक, सड़क पर उतरे थे कलेक्टर
शहर के यातायात को सुधारने को लेकर एक वर्ष पहले तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक ली थी। साथ ही वह स्वयं पिछले साल 15 जून, 10 जुलाई और 21 नवंबर को सडक़ों पर उतरे थे। इस दौरान कलेक्टर ने विभिन्न चौराहों की रोटरियों, लेफ्ट टर्न और कई ब्लाइंड स्पाट चिह्नित कर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सुधारने के निर्देश दिए थे, लेकिन चुनावी वर्ष होने के कारण यह काम पूरा नहीं हो सका है। अब कलेक्टर ने एक बार फिर से प्रयास शुरू किए हैं।

चार जोन में विभाजित किया जाएगा शहर
यातायात व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए शहर को चार जोन में विभाजित किया जाएगा। इसमें जाम का समय, जाम का कारण और जाम के दौरान दूसरे रूट पर डायवर्सन को लेकर भी अध्ययन होगा।

जाम का समय : यातायात पुलिस शहर के चार जोन को कनेक्ट करने वाली प्रमुख सडक़ों पर होने वाले जाम के समय को चिह्नित करेगी।

जाम के कारण : परिवहन और नगर निगम बड़ी रोटरियाें, भारी यातायात सडक़ पर बने खतरनाक टर्न, पुराने निर्माण और अवरोधों का भी अध्ययन होगा। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर दौडऩे वाले ई रिक्शा, आटो चालकों की जानकारी जुटाएगी।

अतिक्रमण : विभिन्न मार्गों पर खड़े होने वाले ठेले और अन्य अतिक्रमण जिनके कारण जाम लगता है चिह्नित किए जाएंगे और इन्हें शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी।

इन मार्गों पर जाम व दुर्घटनाएं अधिक
करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भारत टाकीज चौराहा, बागसेवनिया थाना चौराहा, राजीव गांधी चौराहा, 10 नंबर मार्केट, व्यापमं चौराहा, बंसल अस्पताल के सामने वाली सडक़, अन्ना नगर, प्रभात चौराहा,रंग महल से टीटी नगर थाना जाने वाली सड़क सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात जाम और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इनका कहना है
शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए विभागों के साथ मिलकर समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा। अगली सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक की समस्या के समाधान पर चर्चा होगी।

– संजय सिंह, डीसीपी यातायात
शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। जहां यातायात व्यवस्था बिगड़ती है, जबकि अन्य स्थानों पर अन्य कारणों से जाम के हालात बनते हैं। इन सभी कारणों का पता लगाने समिति बनाई जाएगी। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर यातायात सुधार कार्य किए जाएंगे।

– कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!