Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों आप के पंजाब अध्यक्ष के पद को छोड़ने की इच्छा जताई थी, अब मिलेगा नया अध्यक्ष

0 38

चंडीगढ़
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष के पद को छोड़ने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही नगर निगम चुनावों को देखते हुए पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बताने योग्य है कि मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पार्टी को फुल टाइम के लिए अध्यक्ष चाहिए। अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए, जो पार्टी के प्रति समर्पित हो, पार्टी की मजबूती के लिए काम करे और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सहमति रखता हो।

सूत्रों के अनुसार, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। पार्टी का मानना है कि अमन अरोड़ा हिंदू चेहरा हैं और लोगों में उनकी पहुंच है।

इसके अलावा, पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी उन्हें भरपूर समर्थन प्राप्त है और पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। अमन अरोड़ा विरोधी पक्ष के सवालों का भी मजबूती से जवाब देते हैं, जिस कारण पार्टी द्वारा उन्हें पंजाब अध्यक्ष के पद के लिए चुना जा सकता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!