Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़ महिला संगठन के राज्य सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का किया गया गठन’

0 185

छत्तीसगढ़ महिला संगठन के राज्य सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी का किया गया गठन’

 

किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल में छत्तीसगढ़ महिला संगठन का प्रथम राज्य सम्मेलन 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एनी राजा उपस्थिति रही। वहीं नगर के महिला समिति के फाउंडर बसंत रानी संधू के मार्गदर्शन में यहां कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में महिला फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष त्रिश्या झाड़ी (बीजापुर), सचिव मंजू कवासी (सुकमा), उपाध्यक्ष सीमा झा (रायपुर), संगीता बर्थडे (नारायणपुर), आशा सोनी (चांपा जांजगीर), संध्या पोडियाम (सुकमा), सहसचिव पद पर बिंदिया (बिलासपुर), विजयलक्ष्मी चौहान (कोरबा), आरती कवासी (दंतेवाड़ा) सोनमती मांडवी (जगदलपुर) वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल राजी मोल (दंतेवाड़ा) तथा कार्यकारिणी सदस्यों में नसीम बानो, जया कैवर्त, हेमा चौहान, दीपा, रचना तेलाम, संगीता तेलाम, नसीबा मरकाम, सुखमति मांडवी, मनीषा बघेल एवं कमल भंडारी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप गई।इस सम्मेलन में कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें माड़ क्षेत्र में सेना के अभ्यास केंद्र खुलने से 52 गांव प्रभावित होंगे जिसका भरपूर विरोध किया जाएगा, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नशा की विरोध में आवाज उठाना, जिसके कारण बेरोजगार युवक बलात्कार एवं चोरी और गतिविधियों की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। रहवासी क्षेत्र में देसी मदिरा बनाने का धंधा चल रहा है उसे बंद किया जाए, घरेलू हिंसा मामले में परिवारों में आपसी सहमति बनाकर परिवार टूटने से बचने की दिशा में प्रयास, संगठन की सदस्यता बढ़ाकर संघ को मजबूती प्रदान करने का प्रस्ताव, महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण एवं उत्थान की दिशा में कार्य, महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेषित करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन भावना सर्वोदय के द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!