“लौह नगरी किरंदुल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी अदब व एहताराम के साथ मनाया गया”
किरंदुल: सुन्नी मदीना मस्जिद किरंदुल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी अदब व एहताराम के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया। इस दौरान समस्त शहर का भ्रमण कर जुलूस ए मोहम्मदी मस्जिद पहुंची और परचम कुशाई की रस्में अदा की गई और मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। बता दे जुलूस के दौरान जगह-जगह नाश्ते का प्रबंध किया गया था। सभी ने एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश की इस दौरान सुन्नी मदीना मस्जिद के मौलाना इकबाल रजवी कारी अब्दुल गफूर हबीबी अध्यक्ष जमील खान सचिव शेख नजमुल कोसा अध्यक्ष आदिल खान महा सचिव अनवर हुसैन सह सचिव फारूक राजा सह कोषा अध्यक्ष अहमद अली ने सभी को मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। बता दें पैगंबर ए इस्लाम का जन्मदिवस, जिसे ईद मिलादुन्नबी या बर्थडे ऑफ प्रोफेट कहा जाता है, मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो इस्लाम के संस्थापक और अल्लाह के आखिरी पैगंबर माने जाते हैं।
ईद मिलादुन्नबी को मनाने का तरीका विभिन्न देशों और समुदायों में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करना और अल्लाह की इबादत करना है।
This error message is only visible to WordPress admins
Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..
Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.