Breaking News in Primes

नक्सलियों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर किरंदुल पुलिस ने प्रेशर बम किया डिस्पोज”

0 229

“नक्सलियों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर किरंदुल पुलिस ने प्रेशर बम किया डिस्पोज”

“03 किग्रा0 का आईईडी किया गया बरामद”

“सीआईएसएफ़, थाना किरंदुल और बीडीएस टीम दंतेवाड़ा की संयुक्त कार्यवाही”

किरंदुल: पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. (भापुसे), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप (भापुसे) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राम कुमार वर्मन (रापुसे0) के निर्देशानुसार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना किरंदुल क्षेत्रांतर्गत सीआईएसएफ़ की गश्त टीम को लोहागाँव जाने वाले रास्ते पर ज़मीन में दबा हुआ इलेक्ट्रिक वायर दिखाई देने पर इसकी सूचना थाना प्रभारी किरंदुल को दी गई। जिसे थाना प्रभारी किरंदुल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देशानुसार बम डिस्पोज़ल स्क्वाड टीम दंतेवाड़ा द्वारा मौक़े पर जाकर नक्सलियों द्वारा लगाये आईईडी को सुरक्षित तरीक़े से सर्चिंग 03 किग्रा0 का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया। जिसे बीडीएस दन्तेवाड़ा द्वारा सतर्कतापूर्वक डिस्पोज किया गया। इस तरह सीआईएसएफ़, किरंदुल पुलिस और बीडीएस टीम दंतेवाड़ा ने मिलकर नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की प्लान को नाकाम करने में बड़ी सफलता हासिल की।

:ः

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!