Breaking News in Primes

संसद में सवाल, सड़क पर बवाल, जलाया केन्द्रिय मंत्री अनुराग का पुतला

0 59

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान राहुल गांधी से जाति पूछने का मुद्दा संसद से निकलकर सड़क पर आ गया है। जाति पूछने वाले नेता केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से झूमा झटकी के बीच केन्द्रीय मंत्री का पुतला जलाया।

 संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जाति का सवाल  पूछने का मुद्दा गरम होता जा रहा है। नाराज कांग्रेस नेताओं में आक्रोश धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। यद्यपि राहुल गांधी से अनुराग सिंह ने माफीनामा मांगने से इंकार कर दिया। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री को माफ नहीं करने का फैसला कर लिया है। इसी क्रम में विऱोध करते हुए कांग्रेस नेताओं ने मनेन्द्रगढ़ स्थित भगत सिंह चौक के सामने अनुराग सिंह का पुतला जलाया है।

जमकर चला लुका छिपी का खेल
शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का एमसीबी जिलें के मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के भगत सिंह चौक पर पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा मुर्दाबाद और शर्म करो का नारा लगाया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस बल को जमकर छकाया। यद्यपि पुलिस टीम पुतला तलाशती रही। लेकिन कांग्रेसियों ने रणनीति के तहत पुतला जलाने और छिपाने की भनक नहीं लगने दिया।

 मौका देखते ही कांग्रेस के युवा नेता पुलिस के सख्त पहरे के बीच भगत सिंह चौक में अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए । कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पुतला दहन किया गया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को अपमानित किया है। जानते हुए भी ऐसा किया जाना असंवैधानिक है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री ने ट्विट कर भारतीय जनता पार्टी की चाल चरित्र को उजागर कर दिया है। अनुराग ठाकुर भाजपा का विषाक्त तीर हैं। भाजपा इस समय हताशा की दौर से गुजर रही है। किसी भी समस्या का सामने करने भाजपा नेता बच रहे हैं। ध्यान भटकाने और देश का माहौल खराब करने अनाप शनाप बयान दे रहें हैं।

अनुराग पाण्डेय भाजपा के भड़काऊ टूल्स हैं। अनुराग ठाकुर ने इसके पहले भी कई बार भड़काऊ बयान दे चुकें हैं। शाहीन बाग आंदोलन में ठाकुर ने ”गोली मारो” वाला बयान देकर देश का माहौल खराब किया। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता संसद में बैकफुट पर हैं। बजट में विसंगतियों से घिरी सरकार का विपक्ष मुखर होकर विरोध कर रहा है। सरकार के पास विपक्ष के प्रश्नों का का जवाब नहीं है। ऐसे में भाजपा के पास एक ही विकल्प अनुराग ठाकुर जैसे सांसद हैं। जिन्हें अनाप शनाप बोलने के लिए छुट्टा छोड़ दिया गया है।

अब खुलने लगी भ्रष्टाचार की पोल केंद्र सरकार ने दम्भ के साथ विकास के जो भी वादे किए…उसकी सच्चाई धीरे धीरे सामने आने लगी है। राममंदिर के गर्भगृह,संसद के नए भवन में पानी का रिसाव देशवासी देख रहें हैं। पिछले दस सालों में जमकर भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। पिछले एक महीने में 12  ट्रेन पटरी से उतर चुकी है। एक दर्जन से अधिक पुल भ्रष्टाचार की भेट चढ़ चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूरो की समस्याएं चरम पर हैं।

माफ नहीं करने वाले लोकसभा में राहुल गांधी के प्रश्नों का ना तो प्रधानमंत्री के पास जवाब है और ना ही भाजपा के किसी नेता के पास। सरकार जाति जनगणना नही कराना चाहती। लेकिन राहुल गांधी के मुद्दों को लेकर आक्रामक हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ने अनुराग ठाकुर को देश का माहौल बिगाड़ने के लिए एक बार फिर जिम्मा दिया है। कांग्रेसी नेताओं ने जोर देते हुए कहा कि बेशक राहुल गांधी ने अनुराग सिंह ठाकुर को माफ कर दिए। लेकिन हम माफ नहीं करने वाले हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!