Breaking News in Primes

आज से फिर एक्टिव हो रहा स्ट्रांग सिस्टम, 22 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0 62

भोपाल
 मध्‍यप्रदेश में इन दिनों हो रही तेज बारिश ने पूरे प्रदेश को तरबदर कर दिया है। आज (बुधवार) से अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। आज पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को कटनी, मंडला, पन्ना, दमोह, उमरिया, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल अनूपपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम और सिवनी में तेज बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

आज से चार दिन स्ट्रॉन्ग
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी दो ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। 1 अगस्त से सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा। सूबे के पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। 2 और 3 अगस्त को तेज बारिश वाला सिस्टम रहेगा। स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने से रीवा, सागर, शहडोल संभाग में तेज बारिश होने की उम्मीद है।

कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार एक अगस्त को जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर,  छतरपुर, पन्ना, सतना, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, नर्मदापुरम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर, सीहोर, बैतूल, दमोह, सागर, रायसेन, रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, पांढुर्णा, भिंड, दतिया में तेज बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और आंधी का दौर रहेगा।

सिवनी में सबसे ज्यादा बरसा पानी
एमपी के सिवनी में सबसे ज्यादा 31.29 इंच बारिश हुई है। यह सामान्य से 10.90 फीसदी ज्यादा है। मंडला में 27.94, नर्मदापुरम 25.81 और छिंदवाड़ा में 24.82 इंच पानी बरसा है। भोपाल में 24.78, इंदौर में 15.65, जबलपुर में 19.85, ग्वालियर में 13.91 और उज्जैन में 16.93 इंच बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी दो ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। 1 अगस्त से सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा। पूर्वी हिस्से में असर ज्यादा रहेगा। 2 और 3 अगस्त को भी तेज बारिश वाला सिस्टम रहेगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 21 जून को मानसून ने दस्‍तक दी थी। इन 39 दिन में सामान्य की आधी से ज्यादा 18.8 इंच गिर चुका है, यानी 50.40 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

 प्रदेश में सबसे ज्यादा पानी सिवनी में 31.29 इंच गिरा है। रीवा में 8 इंच बारिश भी नहीं हुई है। 31 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने से रीवा, सागर, शहडोल संभाग में तेज बारिश होगी। इससे आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अब तक प्रदेश में ओवरऑल 9 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूर्वी हिस्से में 9 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 16 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा है।

रीवा क्षेत्र में अभी भी तेज बारिश का इंतजार 
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से ज्यादातर क्षेत्रों में नदी नाले उफान में है। लोगों की परेशानी बड़ी हुई है। वहीं, विंध्य के रीवा क्षेत्र की बात करें तो यहां अभी भी बहुत कम बारिश हुई है जिससे किसान परेशान है। एमपी में सबसे ज्यादा पानी सिवनी में 31.29 इंच गिरा है, जबकि रीवा में 8 इंच बारिश भी नहीं हुई है। 31 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने से रीवा, सागर, शहडोल संभाग में तेज बारिश की संभावना है। इससे आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अब तक प्रदेश में ओवरऑल 9 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूर्वी हिस्से में 9 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 16 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अभी दो ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। एक अगस्त से सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा। पूर्वी हिस्से में असर ज्यादा रहेगा। 2 और 3 अगस्त को भी तेज बारिश वाला सिस्टम रहेगा। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में  21 जून को मानसून एंटर हुआ था। 39 दिन में सामान्य की आधी से ज्यादा 18.8 इंच गिर चुका है।  50.40 फीसदी बारिश हो चुकी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!